Vistaar NEWS

जबलपुर में छात्र संघ चुनाव से पहले बवाल! आपस में भिड़े ABVP-NSUI, पुलिस ने शांत कराया मामला

jabalpur ABVP and NSUI leaders clash mahakaushal college student union election

जबलपुर: ABVP और NSUI नेताओं के बीच झड़प

Jabalpur News: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद सितंबर महीने में छात्र संघ के चुनाव होने जा रहे हैं. इसे लेकर कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं. जबलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के बीच गहमागहमी देखने को मिली. मामला देखते-देखते गंभीर हो गया. दोनों गुटों के बीच धक्का-मुक्की हुई. नारेबाजी देखने को मिली.

पुलिस ने शांत कराया मामला

दरअसल, ये पूरा मामला जबलपुर के महाकौशल कॉलेज का है. NSUI और ABVP दोनों गुट मेंबरशिप में जुटे हुए थे. सदस्यता अभियान के बीच ही सारा विवाद हुआ. NSUI नेताओं ने ABVP पर छात्रों से 5-5 रुपये लेने का आरोप लगाया. इसे लेकर हंगामा हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया.

कोई हंगामा नहीं हुआ – ABVP

ABVP के CWC मेंबर माखन शर्मा ने कहा कि हंगामे जैसा कुछ नहीं हुआ. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन है. आज अपना सदस्यता अभियान शुरू कर रहा था. NSUI के कार्यकर्ता जो खुद को छात्र नेता कहते हैं. खुद तो 40 साल के हैं, उनके बच्चे भी छात्र नेता है. पता नहीं किस बात के लिए अपना स्वागत करा रहे थे. हमने उन्हें भगाने का काम किया है. उनके द्वारा अराजकता का माहौल बनाया जा रहा था.

ये भी पढ़ें: जबलपुर के ह्रदेश ने 12 लाख की नौकरी छोड़ी, कोविड में वर्मी कंपोस्ट बनाना शुरू किया, सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़

‘ABVP के छात्र नेताओं ने गाली-गलौज की’

NSUI नेता अनुराग शुक्ला ने कहा कि ABVP के नेता सदस्यता अभियान के दौरान 5-5 रुपये की पर्ची काट रहे थे. जो लोग पर्ची नहीं कटाना चाहते थे. उनकी जबरदस्ती पर्ची काटी जा रही थी. इसके साथ ही उनकी ओर से नारेबाजी और गाली-गलौज शुरू की गई.

Exit mobile version