Vistaar NEWS

आदिवासी बच्चों की मौत के बाद बालाघाट पहुंचे अभिजीत दीपके, परिजनों से करेंगे मुलाकात

Abhijeet Dipke Balaghat visit

बालाघाट पहुंचे अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke Balaghat visit: एमपी के बालाघाट में संक्रामक बीमारियों के कारण कथित तौर पर 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत का मामले में विपक्ष लगातार सरकार पर हावी है. इसी बीच सीजेपी प्रवक्ता अभिजीत दीपके भी बालाघाट पहुंचे हैं. जिले के जिन गांवों में अदिवासी बच्चों की मौत हुई है वहां पर जाकर दीपके उन परिवारों से मुलाकात करेंगे. अभीजीत दीपके के साथ आदिवासी समाज के कई युवा भी मौजूद हैं, जो उनके साथ पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे हैं.

जानकारी के मुताबिक अडोरी और कोरका, बोनदारी इन आदिवासी गांवों में भी अभिजीत दीपके जा सकते हैं. यहां पहुंचने से पहले उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट किया था, जिसमें वह कह रहे हैं कि वह मध्य प्रदेश के बालाघाट के लिए निकल चुके हैं, जहाँ 30 आदिवासी बच्चों की मौत हुई है.

आखिर बीजेपी सच से इतना डरती क्यों है-दीपके

उन्होंने पोस्ट में बताया कि उन्हें एक आदिवासी एक्टिविस्ट से जानकारी मिली है कि एमपी पुलिस उनके दौरे में समन्वय कर रहे कुछ आदिवासी छात्रों को हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है. साथ ही, उन्होंने यह गंभीर सवाल भी उठाया है कि आखिर बीजेपी शासित राज्य सच सामने आने से इतना क्यों डरते हैं.

मामले में हाईकोर्ट का दखल

इस मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने भी जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्टर सहित अन्य अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. ये आदेश कार्यवाहक चीफ जस्टिस विवेक रूसिया तथा जस्टिस प्रदीप मित्तल की पीठ ने जारी किया है. वहीं इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 सिंतबर की तरीख तय की गई है.

MP News: शिवपुरी में शराब दुकान में तोड़फोड़ और पुलिस-आबकारी टीम पर हमले में सरपंच समेत 15 गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल

Exit mobile version