आदिवासी बच्चों की मौत के बाद बालाघाट पहुंचे अभिजीत दीपके, परिजनों से करेंगे मुलाकात
बालाघाट पहुंचे अभिजीत दीपके
Abhijeet Dipke Balaghat visit: एमपी के बालाघाट में संक्रामक बीमारियों के कारण कथित तौर पर 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत का मामले में विपक्ष लगातार सरकार पर हावी है. इसी बीच सीजेपी प्रवक्ता अभिजीत दीपके भी बालाघाट पहुंचे हैं. जिले के जिन गांवों में अदिवासी बच्चों की मौत हुई है वहां पर जाकर दीपके उन परिवारों से मुलाकात करेंगे. अभीजीत दीपके के साथ आदिवासी समाज के कई युवा भी मौजूद हैं, जो उनके साथ पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे हैं.
जानकारी के मुताबिक अडोरी और कोरका, बोनदारी इन आदिवासी गांवों में भी अभिजीत दीपके जा सकते हैं. यहां पहुंचने से पहले उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट किया था, जिसमें वह कह रहे हैं कि वह मध्य प्रदेश के बालाघाट के लिए निकल चुके हैं, जहाँ 30 आदिवासी बच्चों की मौत हुई है.
I’m on my way to Balaghat, MP, where 30 Tribal children have died. I’ve received information from one of the Tribal activists that MP Police is now moving to detain some of the Tribal students coordinating my visit. Why is it always a BJP-ruled state that seems so afraid of the truth coming out?
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) September 11, 2026
आखिर बीजेपी सच से इतना डरती क्यों है-दीपके
उन्होंने पोस्ट में बताया कि उन्हें एक आदिवासी एक्टिविस्ट से जानकारी मिली है कि एमपी पुलिस उनके दौरे में समन्वय कर रहे कुछ आदिवासी छात्रों को हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है. साथ ही, उन्होंने यह गंभीर सवाल भी उठाया है कि आखिर बीजेपी शासित राज्य सच सामने आने से इतना क्यों डरते हैं.
मध्य प्रदेश | बालाघाट पहुंचे CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, आदिवासी गांवों में जाकर पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात #Balaghat #AbhijeetDipke #TribalCommunity #MadhyaPradesh #Adivasi #TribalVillages https://t.co/FlFYegXVyY
— Vistaar News (@VistaarNews) September 12, 2026
मामले में हाईकोर्ट का दखल
इस मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने भी जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्टर सहित अन्य अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. ये आदेश कार्यवाहक चीफ जस्टिस विवेक रूसिया तथा जस्टिस प्रदीप मित्तल की पीठ ने जारी किया है. वहीं इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 सिंतबर की तरीख तय की गई है.