‘लाडली बहना के पैसों से खूब अंडा-मुर्गा खाओ’, लांजी विधायक ने महिलाओं से कहा – कमल को ही वोट देना

Rajkumar Karrahe Ladli Behna Remark: लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वे लाडली बहना की राशि को लेकर कहते नजर आ रहे हैं कि खूब अंडा, मुर्गा खाओ लेकिन वोट कमल को देना.
Balaghat BJP MLA Remark

बालाघाट: लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे का बयान वायरल

Rajkumar Karrahe Ladli Behna Statement: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इसे लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों ओर से लगातार बयान सामने आते रहे हैं. अब बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा सीट से विधायक राजकुमार कर्राहे का एक बयान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. वे कह रहे हैं कि खूब अंडा-मछली खाओ लेकिन वोट कमल को ही देना. पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लांजी विधायक ने क्या कहा?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये मंगलवार (24 नवंबर) का है. जानकारी के मुताबिक विधायक कर्राहे लांजी क्षेत्र के आलीटोला में आयोजित रानी तिलका देवी मेले में शिरकत करके लौट रहे थे. इस दौरान उन्हें रास्ते में फूड स्टॉल पर कुछ आदिवासी महिलाएं बच्चों के साथ खाते हुए दिखीं. विधायक ने अपनी गाड़ी रुकवायी. पूछा कि लाडली बहना योजना का पैसा मिलता है कि नहीं.

महिलाओं की ओर से उत्तर मिला कि हां मिलता है. इसके बाद लांजी विधायक ने पूछा कि क्या खा रही हैं? सामने जवाब आया कि हम नहीं, बच्चे खा रहे हैं. इसके बाद विधायक राजकुमार कर्राहे ने कहा कि लाडली बहना की राशि से खूब अंडे, मुर्गा और मछली खाओ और स्वस्थ रहो. लेकिन वोट कमल को ही देना.

राजकुमार कर्राहे पहले भी चर्चा में रहे

विधायक राजकुमार कर्राहे का नाम पहले भी चर्चा में रहा है. साल 2023 में कर्राहे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें तवज्जो नहीं दी जा रही है. वहीं बीजेपी ने उन पर पार्टी विरोध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था. इन सबके बीच चौंकाने वाली बात ये रही है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव से AAP छोड़ दी. इसके कुछ घंटों बाद बीजेपी ने उन्हें लांजी क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बना दिया. लांजी-किरनापुर विधानसभा क्षेत्र से जीते और विधानसभा पहुंचे.

ज़रूर पढ़ें