Input- Subodh Tripathi
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक पति की दो पत्नियां न्याय की गुहार लेकर SP कार्यालय पहुंच गईं. कोतवाली थाना क्षेत्र के नया मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने 5 साल पहले पहली शादी की थी. जिससे एक बेटी भी है. इसके बावजूद 4 महीने पहले उसने दूसरी शादी भी कर ली. दोनों महिलाओं ने अपने पति पर अलग-अलग आरोप लगाए और कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है.
पहली पत्नी पहुंची एसपी ऑफिस
नया मोहल्ला चौराहा निवासी प्रिया श्रीवास ने एसपी को शिकायत दी है. प्रिया ने बताया कि उसकी शादी वीरेंद्र से साल 2020 में हुई थी. दोनों के बीच विवाद का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है इसके बावजूद वीरेंद्र ने उसे तलाक दिए बिना कमला उर्फ कल्लों नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली. प्रिया ने पुलिस को बताया कि उसके पास दूसरी शादी के फोटो, शादी का कार्ड और बातचीत की रिकॉर्डिंग जैसे सबूत भी हैं.
कमला ने भी लगाए आरोप
वहीं कमला उर्फ कल्लो भी एसपी ऑफिस पहुंची, कमला ने ससुराल वालों पर धमकी देने और करेशान करने का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि जब उसके मायके वाले उसका सामान लेने पहुंचे तो ससुराल वालों ने उन्हें गर्म पानी डालने की धमकी दी. पहली पत्नी प्रिया श्रीवास ने वीरेंद्र और ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उनकी पहली बच्ची के जन्म के बाद उसे उसके प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
दोनों महिलाओं ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने और उन्हें सुरक्षा देने की मांग की है. पुलिस अब दोनों महिलाओं की शिकायत और उनके पास मौजूद सबूतों की जांच करेगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढे़ं- MP Weather Today: एमपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, IMD ने जारी किया 12 जिलों में अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
