छतरपुर में गजब का शौकीन चोर, काजू-बादाम छोड़े काउंटर से चुराई सिगरेट, नकदी भी लेकर फरार

Chhatarpur: छतरपुर में चोरी का एक ऐसी अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान करके रख दिया. इस चोरी की वारदात को देखकर खुद दुकान मालिक भी हैरान है.
chhatarpur news

चोरी का सीसीटीवी फुटेज

Chhatarpur: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से चोरी का एक गजब मामला सामने आया हूं. यहां पर चोर दुकान में चोरी करने घुसा और ऐसी चीज चोरी करके भागा, जिसे जानकर खुद दुकान मालिक भी हैरान रह गया. चोर दुकान की शटर तोड़कर अंदर घुसा गल्ले से 25 हजार रुपये निकाले और बाकी का सामान छोड़कर सिर्फ सिगरेट का पैकेट चोरी किया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

25 हजार रुपये और सिगरेट की डिब्बी बस

मामला छतरपुर के सौरा रोड इलाके का है. चोरी की ये घटना इसलिए भी चर्चा का विषय बनी क्योंकि दुकान में ऐसे बहुत से अच्छे और महंगे सामान मौजूद थे जिनकी अच्छी खासी कीमत है, लेकिन चोर ने उन सामानों को हाथ तक नहीं लगाया. वह केवल 25 हजार रुपये नगद और सिगरेट के डिब्बे चुराकर भागा. सुबह जब अपनी दुकान पर संचालत राहुल असाटी पहुंचे तो उन्हें इस मामले की जानकारी मिली. उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी.

पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

पूरे मामले में पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली थाना में जानकारी देते हुए चोरी की घटना का खुलासा करने की मदद मांगी है, वहीं पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से अब चोर की तलाश में जुड़ गई है,चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और चोरी की वारदात करते हुए देखा जा रहा है.

चोर की गतिविधियां कैमरों में रिकॉर्ड

दुकान और आसपास लगे कैमरों में चोर की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई है. आरोपी दुकान के अंदर जाता है और वारदात को अंजाम देता हुआ दिखाई देता है. पुलिस अब CCTV रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी के हुलिये और उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है. पुलिस आस पास लगे CCTV कैमरे की फ़ुटेज भी देख रही है जिससे की पता लगाया जा सके कि आरोपी अकेला था या उसके साथ और भी लोग शामिल थे.

ये भी पढे़ं- Ganesh Chaturthi: 66 किलो गोल्ड, 335 किलो सिल्वर, 703 करोड़ का बीमा, ये हैं देश के सबसे अमीर गणपति

ज़रूर पढ़ें