Vistaar NEWS

रक्षाबंधन पर उजड़ा परिवार! दमोह में तीन मौतों से सनसनी, बेटे ने की आत्महत्या तो मां-बाप ने भी दी जान

damoh Son and mother father commit suicide railway track rakshabandhan 2026

दमोह: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने दी जान

Damoh Crime News: रक्षाबंधन भाई-बहनों के अटूट रिश्ते का त्योहार होता है. बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें रक्षा का वचन देते हैं. राखी की इस कसम के साथ परिवार और रिश्तों की डोर बंधी होती है. दमोह में इस रिश्ते को किसी नजर लग गई. राखी का त्योहार मनाने से पहले ही भाई ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना ने पूरे परिवार को समाप्त कर दिया. बेटे की मौत के दुख को मां-बाप सह नहीं पाए और उन्होंने भी रेलवे ट्रैक पर जान दे दी.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला दमोह जिले के करैया गांव का है. परिवार का छोटा बेटा दूसरे जिले में अपनी बहन को लेने गया था. इसी दौरान बड़े बेटे मुकेश अहिरवार ने कटनी-दमोह रेलखंड पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. इस घटना से माता-पिता को गहरा सदमा लगा. इसके बाद मां उमा अहिरवार और पिता भरत अहिरवार दोनों ने रेलवे ट्रैक पर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. एक झटके में ही एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. रक्षाबंधन की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं.

परिवार में आर्थिक समस्या नहीं थी

पूरा मामला शुक्रवार (28 अगस्त) सुबह 10 बजे का बताया जा रहा है मृतक मुकेश अहिरवार एक सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद की वजह से तीनों ने आत्महत्या की. फिलहाल इसकी साफ वजह नहीं पता चल पाई है. बताया जा परिवार आर्थिक समस्या भी नहीं थी. पिता भरत जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी करते थे. ईटीवी भारत की रिपोर्ट के अनुसार जब मुकेश घर से बाहर निकला था तो तनाव में था.

ये भी पढ़ें: दमोह में लव जिहाद! हिंदू बनकर पहले प्यार के जाल में फंसाया, लड़की के मना करने पर किया हंगामा, केस दर्ज

पुलिस का क्या कहना है?

कोतवाली पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है.

Exit mobile version