दमोह में लव जिहाद! हिंदू बनकर पहले प्यार के जाल में फंसाया, लड़की के मना करने पर किया हंगामा, केस दर्ज
सांकेतिक तस्वीर.
Damoh Love Jihad: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने हिंदू बनकर एक नाबालिग हिंदू लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया. जब लड़की को उसकी सच्चाई मालूम चली तो उससे बात करना बंद कर दिया. इसके बाद आरोपी युवक ने लड़की के घर हंगामा किया और धमकी दी. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, जबलपुर नाका इलाके में रहने वाला साहिल खान ने साहिल लाला बनकर एक हिंदू नाबालिग लड़की को फंसाया. जानकारी के मुताबिक वह पिछले साल हाथ में कलावा बांधकर हिंदू धर्म के कार्यक्रम में शामिल हुआ था. सोशल मीडिया में उसने अपनी प्रोफाइल बदले हुए नाम से बनाई. इसी झांसे में लड़की आ गई. दोनों के बीच बातचीत भी शुरू हो गई. कुछ महीनों तक चला ये सिलसिला तब टूटा, जब लड़की को असलियत मालूम चली.
नाबालिग को मालूम चल गया कि वह साहिल लाला नहीं साहिल खान है. इसके बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया. बावजूद इसके साहिल लड़की को परेशान करने लगा. बात करने के लिए कहने लगा. उसने हिंदू धर्म अपनाने की बात कही. उसने ये दावा किया कि वह धर्म परिवर्तन के लिए बागेश्वर धाम जाएगा.
ये भी पढ़ें: Bhopal: यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन बना मजाक, महज 8 कार्याकर्ता हुए शामिल, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
साहिल ने लड़की के परिवार को धमकाया
साहिल ने लड़की और उसके परिवार को धमकाया लेकिन सामज में बदनामी से सभी चुप रहे. इससे आरोपी के हौंसले और बुलंद हो गए. रविवार (14 जून) को साहिल लड़की के घर पहुंचा और जोरदार हंगामा किया. जान से मारने की धमकी भी दी. इस हंगामे और धमकी के बाद परिवार ने हिंदू संगठनों से संपर्क किया. कोतवाली पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया. लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है.