Vistaar NEWS

धोखाधड़ी मामला: नेहा पच्‍चीसिया की अग्रिम जमानत याचिका पर आज टली सुनवाई, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Katni CSP Neha Pachisia Controversy

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया

MP News: मध्‍य प्रदेश की कटनी के बहुचर्चित जमीन साैदा मामले में FIR के बाद निलंबित हुई सीएसपी नेहा पच्‍चीसिया फरार चल रही है. गिरफ्तारी से बचने के लिए नेहा ने अग्रि‍म जमानत के लिए कटनी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जानकारी के अनुसार, नेहा पच्‍चीसिया, क्षितिजराज बारापात्रे और मारूफ हनफी की ओर से भी अग्र‍िम जमानत याचिका दायार की गई है. इस पर आज सुनवाई नहीं हो पाई है. वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने तलाशी अभ‍ियान को तेज कर दिया है और मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है. जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का भी गठन किया है.

सीएम ने दिए थे निलंबन के निर्देश

शुक्रवार को सीएम कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करके बताया था कि कटनी से सामने आए गंभीर प्रकरण को मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए मुख्‍य सचिव को संबंधित सीएसपी के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

सीएम ने स्‍पष्ट किया है कि कानून व्‍यवस्‍था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, दबाव या फिर अपने पद का दुरुपयोग को स्‍वीकार नहीं किया जाएगा. निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चि‍त की जाएगी.

पूरा मामला क्या है

कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के चर्चित जमीन सौदा मामले में लेडी सिंघम के तौर पर वायरल नेहा पच्‍चीसियां के ऊपर दो हेक्टेयर जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है. मामले में जमीन मालिक रमेश लोधी से जुड़ा है. रमेश के बेटे पर एक आदिवासी युवक की हत्या का आराेप लगा था. इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.

इस पूरे घटनाक्रम में रमेश ने आरोप लगाया कि सीएसपी नेहा ने बेटे को राहत दिलाने के लिए उनसे 15 लाख रुपये की मांग की थी. इसमे सीएसपी के साथ कटनी के ही कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा भी शामिल हैं. जब परिवार के लोगों ने इतनी बड़ी रकम को नहीं दे पाने के बात कही तो सीएसपी ने परिवार को पैसे का इंतजाम करने का रास्‍ता भी बताया.

वहीं पूरे मामले में सामने आया कि रमेश की जमीन की सरकारी रिकाॅर्ड के अनुसार, कीमत 82 लाख रुपये के करीब है, जबकि परिवार ने बताया कि जमीन की डील 1 करोड़ 7 लाख रुपये में हुई थीं. रमेश ने बताया कि इस रकम में से करोड़ों की जमीन के बदले उन्‍हें स‍िर्फ 18 लाख रुपये मिले. 15 लाख चेक के माध्‍यम से और 3 लाख रुपये के आसपास नगद दिया गया. इसका मतलब करोड़ों की जमीन का साैदा बेहद कम दाम में किया गया, क्योंकि उनको अपने बेटो को बचाना था.

ये भी पढे़ं- ‘लेडी सिंघम’ नेहा पच्चीसिया पर SIT का शिकंजा! क्‍या है वो मामला जिसके कारण जा सकती वर्दी?

Exit mobile version