Jabalpur News: जबलपुर में एक और धन कुबेर अधिकारी पर लोकायुक्त की कार्रवाई हुई. वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ मनीष कुमार जैन के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त की टीम ने सुबह 5:00 बजे छापा मारा. जबलपुर के रिलायबल स्टेट स्थित बंगले पर लोकायुक्त टीम ने जब कार्रवाई शुरू की तो मनीष जैन घबरा गए और लोकायुक्त की टीम पहुंचने के 20 मिनट बाद दरवाजा खोला. लोकायुक्त द्वारा की गई कार्रवाई में अब तक मनीष कुमार जैन के घर कुल अर्जित आय से 264 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा हो चुका है.
जबलपुर-भोपाल और सागर में एक साथ छापा
मनीष कुमार जैन ने अपनी पत्नी, पिता और माता के नाम पर भी कई प्लॉट और मकान खरीद रखे हैं. जबलपुर भोपाल और सागर में एक साथ कार्रवाई हुई है और तीनों ही शहरों में कई प्लॉट और मकान के दस्तावेज मिले. फिल्हाल पूरे मामले में कार्रवाई जारी है. अधिकारियों का कहना है कि बैंक लॉकर्स और दूसरे दस्तावेजों को भी देखना बाकी रह गया है, तीनों ठिकानों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. आपको बता दे कि मनीष कुमार जैन वाणिज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर दमोह में पदस्थ है.
परिवार के नाम पर खरीदे प्लॉट
छापा कार्यवाही के दौरान आरोपी मनीष कुमार जैन और उनकी पत्नी निधि जैन और पिता कोमल चंद जैन माता शशि जैन के नाम से .
- जिला जबलपुर में अनावेदक ने स्वयं के नाम से जबलपुर में 278.74 वर्ग मीटर भूमि क्रय की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,43,60,880/-रु है.
- जिला जबलपुर में अनावेदक की पत्नी निधि जैन के नाम से 116.14 वर्ग मीटर, भूमि क्रय की है जिसकी अनुमानित कीमत 95,6,375/-रु है.
- जिला जबलपुर में अनावेदक की पत्नी निधि जैन के नाम से 116.14 वर्ग मीटर, प्लाट क्रय किया है जिसकी अनुमानित कीमत 95,6,375/-रु है.
- जिला भोपाल में अनावेदक की पत्नी निधि जैन के नाम से 180 वर्ग मीटर भूमि क्रय की है जिस पर अनावेदक ने बंगला बनाया है जिसकी अनुमानित कीमत 22,87,126/-रु है.
- अनावेदक के द्वारा अपनी पत्नी निधि जैन के नाम 402.41 वर्ग मीटर प्लाॅट क्रय किया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13,68,550/- रूपये है.
- अनावेदक ने अपनी पत्नी निधि जैन के नाम से भोपाल में 83.18 वर्ग मीटर का फ्लैट क्रय किया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13,34,630/- रूपये है.
- अनावेदक ने अपनी माता शशि जैन के नाम से बन्डा सागर में 92.93 वर्ग मीटर का प्लाट क्रय कर उस पर मकान बनाया है जिसकी अनुमानित लागत 23,49,140/- रूपये है.
- अनावेदक ने अपने पिता कोमल चंद जैन के नाम से बन्डा सागर में 91.07 वर्ग मीटर का प्लाट क्रय कर उस पर मकान बनाया है जिसकी अनुमानित लागत 43,19,388/- रूपये है.
- अनावेदक ने अपने पिता कोमल चंद जैन के नाम से बन्डा सागर में 111.48 वर्ग मीटर का प्लाट क्रय कर उस पर मकान बनाया है जिसकी अनुमानित लागत 28,6,485/- रूपये है.
- अनावेदक ने अपनी पत्नी निधि जैन के नाम से मारुति स्विफ्ट कार एवं सुजुकी एक्सेस वाहन क्रय की है जिसका अनुमानित मूल्य 5 लाख 10 हजार रुपए है.
- वहीं अनावेदक द्वारा अपने और परिवार के सदस्यों के नाम से बीमा पॉलिसी ली गई है जिनका अनुमानित व्यय 33,93,986/रुपए है.
ये भी पढ़ें-राज्य GST विभाग में वाणिज्यिक कर निरीक्षक भर्ती परीक्षा गड़बड़ी, निरीक्षक पद पर हुए चयन रद्द
आय से 264% ज्यादा खर्च का खुलासा
आरोपी मनीष कुमार जैन की कुल आय 1,03,73,317/-रु के विरूद्ध कुल 3,78,25,707/-रु का व्यय किया जाना अभी तक की जांच में पाया गया है, जो कि कुल अर्जित आय का 264.64 प्रतिशत अनुपातहीन है.
