Vistaar NEWS

Jabalpur: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से 2 की मौत

Jabalpur Durga Visarjan Accident

जबलपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हादसे में मृतक

High Tension Wire Falls: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक हादसा हो गया. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर हाईटेंशन बिजली का तार गिर गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. करंट फैलने से 10 लोग झुलस गए. घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां घायलों का इलाज जारी है.

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, ये पूरा मामला मझौली थाना क्षेत्र का है. बुधवार (21 अक्टूबर) रात करीब 1 बजे दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि सिविल लाइन पाठ की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे. प्रतिमा के साथ 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे. प्रतिमा को ले जाने के लिए 440 वोल्ट के बिजली की तार को ऊपर की ओर उठाया गया. ये तार हाईटेंशन तार से छु गया. एक तार ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा गिरा. इससे करंट फैल गया. इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, 10 से ज्यादा लोग इस हादसे में झुलस गए. इसके साथ ही दो लोगों की मौत हो गई.

मृतकों की हुई पहचान

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनके नाम विकास राजपूत और प्रिंस चौहान हैं. घायलों को पहले मझौली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: नो एंट्री पॉइंट पर टीआई ने पीटा और दांत भी तोड़े, हवलदार ने की शिकायत तो वही हो गया सस्पेंड

बिजली विभाग को दी जानकारी

पूरी घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया. लटकते तार के बारे में बिजली विभाग को सूचना दी गई. विधायक अजय विश्नोई ने मौके पर पहुंचकर दौरा किया और घटना पर दुख जताया है.

Exit mobile version