Vistaar NEWS

Jabalpur EOW Raid: लोकायुक्त ने 5 ठिकानों पर मारा छापा, ग्रामीण विकास विभाग के बाबू के पास से निकला बेनामी संपत्ति का खजाना

jabalpur

जबलपुर/ इमेज सोर्स- विस्तार न्यूज

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. खबर यह है कि, लोकायुक्त ने शनिवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र सिवनी में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 सुभाष शर्मा के जबलपुर और सिवनी स्थित पांच ठिकानों पर एक साथ छापा मारा. कार्रवाई में आय से 500 गुना अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है.

आय से 543% ज्यादा संपत्ति का खुलासा

लोकायुक्त की जांच में आरोपी सुभाष शर्मा की आय की तुलना में संपत्ति और खर्च काफी अधिक पाए गए हैं. जांच के मुताबिक, यह अनुपात 543.19 प्रतिशत है. यानी आय से 5 गुना से भी ज्यादा संपत्ति अर्जित की गई है. शर्मा के घर से 5 करोड़ रुपये की जमीन, प्लॉट और 1 करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य के फार्म हाउस के दस्तावेज मिले हैं. इसके अलावा दो मकानों के कागजात भी बरामद किए गए हैं. लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि शर्मा ने सभी संपत्ति पत्नी शीला शर्मा के नाम पर खरीदी है.

सुबह 5:30 बजे शुरू हुई दबिश

लोकायुक्त की टीम ने सुबह करीब 5:30 बजे एक साथ सभी ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की. छापे के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं. डीएसपी रेखा प्रजापति के नेतृत्व में निरीक्षक जितेंद्र यादव, राहुल गजभिए और शशि मस्कुले की टीम ने जबलपुर स्थित सुभाष शर्मा के निवास पर दबिश दी. वहीं, डीएसपी नीतू त्रिपाठी के नेतृत्व में दूसरी टीम पाटन तहसील क्षेत्र के एक गांव में स्थित उनके फार्म हाउस पर जांच कर रही है.

दस्तावेज खंगाल रही टीम

दोनों स्थानों पर लोकायुक्त की टीमें दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही हैं. बैंक खातों, जमीन के रजिस्ट्री पेपर, निवेश और खर्चों का मिलान किया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक संपत्तियों के मूल्यांकन की कार्रवाई अभी जारी है. प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि पिछले कुछ वर्षों में उसने बड़े पैमाने पर जमीन और प्रॉपर्टी में निवेश किया.लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ेंः ‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं

Exit mobile version