Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो मंजिला इमारत का छज्जा गिरने से हड़कंप मच गया. मलबे में दबे 10 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया है. किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है. घटनास्थल से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है.
राहत और बचाव कार्य शुरू किया
दरअसल, ये पूरा मामला सोमवार (5 अक्टूबर) शाम करीब 5 बजे का है. जबलपुर के तिलक वार्ड में स्थित नया मोहल्ला क्षेत्र में एक दो मंजिला इमारत का छज्जा गिर गया. इसमें 10 से ज्यादा लोग फंस गए. लोगों की बीच चीख पुकार मच गई. आवाज सुनते ही आस-पड़ोस लोग पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया.
रेस्क्यू के लिए तोड़ी दीवार
इस हादसे की जानकारी फायर ब्रिगेड टीम को दी गई. दमकलकर्मी और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. घर का मुख्य बाधित होने के कारण एक दीवार तोड़ी गई और घर में जाकर लोगों को बाहर निकाला गया. मलबा हटाकर 10 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया है. किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: जबलपुर में ग्रामीण समिति ने पेश की मिसाल! गांव के तालाब में पाली मछली, मत्स्य पालन की लिखी नई कहानी
100 साल से ज्यादा पुरानी इमारत
स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान ईंट, मिट्टी और लकड़ी से बना है. बताया जा रहा है कि ये 100 साल से ज्यादा पुराना है. कहा जा रहा है कि इमारत का कमजोर हिस्सा सोमवार को भरभराकर गिर गया. पार्षद शगुफ्ता उस्मानी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
