Vistaar NEWS

Jabalpur News: पैसों के चक्कर में मां को पीटने का वीडियो हुआ था वायरल, अब पुलिस के पास जाकर कही ऐसी बात…

jabalpur

जबलपुर/ इमेज सोर्स-विस्तार न्यूज

कहते हैं पूत भले ही कपूत हो सकता है लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती. एक बेटा भले ही मन को बीच सड़क पर पीटे लेकिन जब कार्रवाई की बात आती है तो वही मां अपने बेटे के बचाव में आ जाती हैं. ऐसा ही एक मामला जबलपुर में सामने आया है जहां पैसों के लेनदेन को लेकर एक बेटे ने अपनी मां को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा.

पर जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस कार्रवाई करने पहुंची लेकिन वही मां अपने बेटे के बचाव में सामने खड़ी हो गई और बेटे के खिलाफ कार्रवाई से साफ इनकार कर दिया, और इसे ही माँ की ममता कहते है.

यह है पूरा मामला

दरअसल घटना रांझी थाना क्षेत्र के महर्षि वाल्मीकि वार्ड स्थित अशोक विहार कॉलोनी की है. शुक्रवार 7 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे 75 वर्षीय बुजुर्ग मां मित्रा विश्वकर्मा अपने घर से निकलकर पड़ोस की ओर जा रही थीं. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार ठीक एक मिनट बाद बुजुर्ग मां डर के मारे वापस अपने घर की तरफ भागती हुई दिखीं.

उनके पीछे उनका शराबी बेटा राजू विश्वकर्मा तेजी से दौड़ता हुआ आया. बेटे ने बीच सड़क पर ही वृद्ध मां को दबोच लिया, उनके बाल पकड़े और बेरहमी से जमीन पर घसीटते हुए मारपीट करने लगा. ममता को शर्मसार करने वाली इस घटना के दौरान वहां से गुजर रहे लोग मूकदर्शक बने रहे.

घटना का वीडियो वायरल

पड़ोसियों ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया और मामला पुलिस तक पहुंच गया सूचना पर पुलिस घर पहुंची. लेकिन आरोपी बेटा राजू विश्वकर्मा फरार हो गया था लिहाजा पुलिस बुजुर्ग मां को अपने साथ थाने ले आई और कार्रवाई के लिए आवेदन देने को कहा. लेकिन जब बुजुर्ग मां को यह बात मालूम चली कि उसके बेटे के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी तो एक मां का दिल पसीज गया और उसने तत्काल अपने बेटे के बचाव में बयान दे दिया.

बुजुर्ग महिला ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर उसके बेटे के साथ विवाद चल रहा है लेकिन मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है . उसका बेटा शराब जरूर पीता है लेकिन उसकी देखभाल भी वही करता है जब कभी भी वह बीमार हो जाती है तो डॉक्टर के पास ले जाकर इलाज भी कराता है.

मां बेटे की बीच अक्सर विवाद होता रहता है लेकिन वह अपने बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती. बुजुर्ग महिला न यह भी कहा कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग नहीं चाहते कि वह अपने घर में रहे और इसलिए मां बेटे के बीच हुए विवाद को बढ़ावा दे रहे हैं लेकिन वह अपने बेटे के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं चाहती है.

बुजुर्ग मां के इस बयान के बाद पुलिस ने भी आरोपी बेटे को बुलाकर समझाइश देकर छोड़ दिया है. पुलिस अधिकारियों का भी कहना है कि कोई भी मां नहीं चाहती है कि उसके बेटे को सलाखों के पीछे देखें लेकिन फिर भी एक बुजुर्ग महिला की सुरक्षा भी पुलिस की पहली जिम्मेदारी है और इसीलिए पुलिस ने बेटे को समझे देकर छोड़ा है.

ये भी पढ़ें:‘आधी रात तुर्की में बदला व‍िमान…’,डोनाल्‍ड ट्रंप की जान को था खतरा, ऐसे रचा गया पूरा सीक्रेट ऑपरेशन

Exit mobile version