Jabalpur to Haridwar Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरीरेल यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल रेलवे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के ट्रेन यात्रियों को बहुत जल्द एक बड़ी सौगात दे सकता है. जानकारी के अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे की तरफ से जबलपुर रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के बीच डायरेक्ट साप्ताहिक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा गया है. अगर रेलवे के तरफ से इस नई ट्रेन को हरी झंडी मिल जाती है, तो इसका फायदा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों को होगा. हालांकि अभी रेलवे ने इस ट्रेन को मंजूरी नहीं दी है.
सतना-चित्रकूट होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी ट्रेन
जबलपुर से होकर सीधे हरिद्वार के लिए अगर रेलवे साप्ताहिक ट्रेन की सौगात देता है, तो तीर्थ करने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान हो जाएगा. यह ट्रेन मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर सतना, चित्रकूट धाम कर्वी, बांदा और उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल, बरेली और मुरादाबाद होते हुए हरिद्वार तक जाएगी. यह ट्रेन दो राज्यों को आपस में जोड़ने का कम करेगी, जिससे कनेक्टिविटी मजबूत होगी और उत्तराखंड तीर्थ स्थल का भ्रमण करने वाले यात्रियों का सफर भी आसान हो जाएगा.
इस नए रूट के तहत नई ट्रेन मध्य प्रदेश के जबलपुर से संचालित होगी, जो उत्तर प्रदेश से होते हुए सीधे उत्तराखंड पहुंचेगी. अभी उत्तराखंड जाने की लिए कई ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन जैसे ही इस नई ट्रेन को हरी झंडी मिलती है, वैसे ही विंध्य क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ यूपी के श्रद्धालु भी सीधे उत्तराखंड की यात्रा कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ को मिली 2 नई ट्रेनों की सौगात, रायपुर से रावघाट और कुरूद का सफर हुआ आसान, जानें किराया
नई ट्रेन की संभावित रूट
जबलपुर से हरिद्वार
जबलपुर (रवानगी): बुधवार शाम 6:35 बजे सतना: बुधवार रात 9:45 बजे चित्रकूट धाम कर्वी: गुरुवार रात 12:10 बजे बांदा: गुरुवार रात 12:40 बजे कानपुर सेंट्रल: गुरुवार सुबह 3:20 बजे बरेली: गुरुवार सुबह 8:40 बजे मुरादाबाद: गुरुवार सुबह 10:20 बजे हरिद्वार (आमद): गुरुवार दोपहर 1:20 बजे
हरिद्वार से जबलपुर
हरिद्वार (रवानगी): गुरुवार शाम 4:20 बजे मुरादाबाद: गुरुवार शाम 7:17 बजे बरेली: गुरुवार रात 8:55 बजे कानपुर सेंट्रल: शुक्रवार सुबह 3:10 बजे बांदा: शुक्रवार सुबह 5:52 बजे चित्रकूट धाम कर्वी: शुक्रवार सुबह 6:45 बजे सतना: शुक्वार सुबह 8:30 बजे जबलपुर (आमद): शुक्रवार सुबह 11:15 बजे
