Vistaar NEWS

जबलपुर: ‘पिछले 4 महीनों से नहीं मिला वेतन’, विक्टोरिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर

Jabalpur news

विक्टोरिया अस्पताल के कर्मचारियों की हड़ताल

जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में ढाई सौ से ज्यादा कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है. पिछले 4 महीनों का वेतन न मिलने से नाराज आउटसोर्स कर्मचारी ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी द्वारा पिछले 4 महीना से उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा है. पिछले महीने आंदोलन किया तो केवल एक महीने की सैलरी आई और फिर 3 महीने की सैलरी रोक दी गई.

कर्मचारियों के सामने घर चलाने का संकट

महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों के सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है. कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनके जल्द से जल्द पूरा वेतन नहीं आया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे. आउटसोर्स कर्मचारीयों की हड़ताल की वजह से जिला अस्पताल का कामकाज भी ठप होने लगा है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अगले तीन दिनों में कर्मचारियों का वेतन उनके खातों में आ जाएगा.

सैलरी के अलावा ये समस्याएं

जिला अस्पताल के करीब 250 कर्मचारियों का ऐसे अचानक से काम बंद करके धरने पर बैठ जाने से अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है साथ ही अस्पताल में मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कर्मचारियों का समय पर वेतन के अलावा, संडे का पैसा न मिलना(अवकाश वेतन), प्रॉवेडेंट फंड यानी पीएफ न जमा होने जैसी भी गंभीर शिकायतें सामने आई हैं.

ये भी पढ़ें: MP में यात्रियों की जेब पर पड़ सकता है असर! बस ऑपरेटर्स ने दी चेतावनी, किराए बढ़े नहीं तो करेंगे हड़ताल

Exit mobile version