Katni News: मध्य प्रदेश की कटनी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर सीनियर इनकम टैक्स ऑफिसर की बंद कमरे में लाश मिली है. इस घटना की सूचना मिलने ही मौके पर पुलिस पुहंची और आवश्यक कार्रवाई की. मुताबिक शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. इनकम टैक्स ऑफिसर के शरीर पर भी कोई निशान नहीं है. घटना माधव नगर के बरगवां का हैं. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.
मानवेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान वरिष्ठ आयकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह के रूप में की गई है. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले थे, वे कटनी में पोस्टेड थे. माधव नगर पुलिस के मुताबिक, सुबह सरकारी ड्राइवर मानवेंद्र प्रताप सिंह के कमरे पर कार की चाबी लेने पहुंचा था, उसने कई बार बेल बजाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया.
दरवाजा तोड़कर पुलिस गई अंदर
काफी देर तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई. इस दौरान कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. माधव गनर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा. अधिकारी अंदर बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले. प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह साइलेंट अटैक मानी जा रही है, पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और नहीं शरीर पर कोई निशान हैं.
जांच में जुटी पुलिस
माधव नगर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. परिजन को सूचना दे दी गई है. परिजन के कटनी पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही अधिकारी की मौत की सही वजह सामने आएगी.
ये भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में युवक की जानलेवा हरकत! उमरिया में परिवार ने शादी से इनकार किया तो आशिक ने रेत लिया गला
