कटनी: 12 करोड़ के गहनों पर चोरों ने किए हाथ साफ, CCTV खंगाल रही पुलिस

Katni News: मध्‍य प्रदेश के कटनी जिले के बरगवां में एलआईसी के पास बनी किसाना ज्वेलर्स के शोरूम में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है. शोरूम से करीब 12 करोड़ रुपये की ज्वेलरी, जिसमें गोल्‍ड और डायमंड के गहने शामिल हैं.
Theft of jewellery worth Rs 12 crore from a showroom

शोरूम से 12 करोड़ रुपये के गहने की चोरी

Katni News: मध्‍य प्रदेश के कटनी जिले के बरगवां में एलआईसी के पास बनी किसाना ज्वेलर्स के शोरूम में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है. शोरूम से करीब 12 करोड़ रुपये की ज्वेलरी, जिसमें गोल्‍ड और डायमंड के गहने शामिल हैं. चोरी की इस घटना की जानकारी शोरूम संचालक मोहन बजाज को सुबह 11 बजे मिली, जब उन्‍होंने शोरूम का शटर खोला, तो अंदर का सारा सामान इधर-उधर पड़ा हुआ था. डिस्‍प्‍ले काउंटर और तिजोरियां पूरी तरह से खाली पड़ी हुई थीं.

इस घटना के बाद संचालक मोहन बजाज ने बताया कि चोरों ने लगभग 12 करोड़ रुपये के सोने-चांदी और हीरे के गहने चुराए हैं. दिवाली के मौके पर दुकान में ज्वेलरी का भारी स्‍टॉक रखा था.

सुबह के समय हुई चोरी

पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्‍थल की बारीकी से जांच की. एसपी ने बताया कि चोरी की पूरी घटना 12 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे से 7 बजे के बीच हुई है. चोर ज्वेलरी शोरूम के पिछले हिस्‍से की दीवार में सेंध लगाकर अंदर आए थे. इसके बाद चोरों ने शोरूम में रखी ज्वेलरी और काउंटरों में रखे गहनों पर हाथ साफ कर दिया.

पुलिस करेगी सीसीटीवी की जांच

इस घटना के बाद पुलिस भी पूरी तरह से एक्‍ट‍िव मोड में आ गई है. मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. फॉरेंसिक टीम मौके से फिंगरप्रिंट और अन्‍य साक्ष्‍यों को जुटा रही है. इसके साथ ही पूरे इलाके में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को पुलिस की टीम खंगाल रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोर इस घटना को अंजाम देने के बाद किस रास्‍ते से फरार हुए हैं.

शोरूम के सीसीटीवी फुटेज की तकनीकी जांच

पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाले हैं और सभी को तकनीकी विश्लेषण के लिए अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस के आधिकारियों का दावा है कि चोरों के इस गिरोह को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाई गई है. पुलिस का कहना है कि जल्‍द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें