katni News: जमीन सौदेबाजी कांड समेत दूसरे मामलों में आरोपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार रुपये का इनाम रख गया है. जिला पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों पर इनाम घोषित किया है. सस्पेंड सीएसपी फरार चल रही हैं. SIT उनकी तलाश में अलग-अलग ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. कटनी न्यायालय में आज उनकी अग्रिम जमानत पर सुनवाई होगी.
लुकआउट नोटिस जारी किया गया
नेहा पच्चीसिया के अलावा फाइनेंसर क्षितिज राज बारापात्रे और खरीदार मारुफ हनफी पर इनाम रख गया है. तीनों फरार चल रहे हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है. घरों पर ताला लगा हुआ है. पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया है. निलंबित सीएसपी के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला जमीन विवाद को लेकर है. कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रमेश लोधी नाम के शख्स के बेटे पर एक आदिवासी युवक की हत्या का आरोप लगा. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. रमेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि केस में राहत दिलवाने के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये की मांग की गई. इसमें कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा भी शामिल हैं.
जब रमेश और उनके परिवार ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने इसका तरीका भी दिया. रमेश से कहा कि अपनी दो हेक्टेयर जमीन का एक टुकड़ा बेच दो. रकम की व्यवस्था हो जाएगी. जिस जमीन का सौदा हुआ उसकी कीमत 82 लाख थी. रमेश के परिवार ने बताया कि डील 1.07 करोड़ रुपये हुई जबकि उन्हें मात्र 18 लाख मिले.
ये भी पढ़ें: ‘लेडी सिंघम’ नेहा पच्चीसिया पर SIT का शिकंजा! क्या है वो मामला जिसके कारण जा सकती वर्दी?
सीएम मोहन यादव ने किया सस्पेंड
सीएम मोहन यादव ने कार्रवाई करते हुए नेहा पच्चीसिया को सस्पेंड कर दिया. निलंबित सीएसपी पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और पद के दुरूपयोग जैसे मामले दर्ज किए गए हैं. ये पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
