Vistaar NEWS

एमपी की खूबसूरत DSP पर लगा अवैध वसूली का आरोप, एसपी ने तुंरत छीना पावर, जानें मामला

katni News

डीएसपी नेहा पच्चीसिया

katni: हमेशा चर्चा में रहने वाली मध्य प्रदेश की खूबसूरत डीएसपी नेहा पच्चीसिया पर अवैध वसूली का आरोप लगा है. इस मामले पर कटनी एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डीएसपी नेहा पच्चीसिया के ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया. इतना ही ने कटनी एसपी ने डीएसपी नेहा पच्चीसिया से तीन थानों का कामकाज भी छीन लिया है. इस पूरे मामले की जांच एसएसपी कमल मौर्य को सौंपी गई है. आइए जातने है क्या है पूरा मामला.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 22 जुलाई 2026 को ट्रांसपोर्ट व्यवसायी महेंद्र कुमार जैन से एसपी से शिकायत की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि वाहन चेकिंग के दौरान उनकी हाईवा गाड़ी को रोककर CSP नेहा पच्चीसिया ने 30 हजार रुपये की मांग की. शिकायत में आरोप है कि मौके पर 25 हजार रुपये वसूले गए. जबकि शेष 5 हजार रुपये अगले दिन चालक के माध्यम से मंगवाए गए.

शिकायतकर्ता ने सौंपे साक्ष्य

शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन के साथ कुछ साक्ष्य भी सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी. इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी कटनी ने कॉन्स्टेबल और ड्राइवर केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इस पूरे मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य को सौंप दी गई.

नया कार्य विभागजन आदेश भी जारी

इतना ही नहीं नया कार्य विभाजन आदेश भी जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार डीएसपी नेहा पच्चीसिया के कार्यक्षेत्र से कुठला, माधवनगर और रंगनाथ नगर थाना हटाकर उनका प्रभार अजाक डीएसपी शिवा पाठक को सौंप दिया गया है.

एसएसपी कमल मौर्य ने बताया

वहीं, मामले की जांच कर रहे एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की शिकायत प्राप्त हुई है. शिकायतकर्ता महेंद्र जैन के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी जाएगी. फिलहाल मामले में जांच जारी है, आरोपों में कितनी सच्चाई है और विभागीय जांच में क्या निकलता है ये देखना अभी बाकी है.

ये भी पढ़ें- मऊगंज: ग्राम पंचायतों में सचिवों की नियुक्ति के लिए दो गांव के बीच घटा दीं दूरियां, दस्तावेजों में धांधली

Exit mobile version