CM Mohan Yadav Transfers Installment: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी कर दी. उमरिया जिले के गुरुवाही गांव आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने प्रदेश की 1.25 करोड़ हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये की राशि अंतरित की. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही महिलाओं के खाते में 450 रुपये की राशि भेजी गई.
विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में कुल 14,415.93 लाख रुपये की लागत के 136 विकास कार्यों की सौगात दी. इनमें 8,731.55 लाख रुपये की लागत के 68 कार्यों के लोकार्पण और 5,684.41 लाख रुपये की लागत के 68 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल हैं. इन विकास कार्यों में बांधवगढ़ और मानपुर विधानसभा क्षेत्रों के कार्य भी शामिल हैं.
कैसे चेक करें राशि आई या नहीं?
- बैंक खाते में राशि या नहीं इसके लिए आपको लाडली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करना होगा.
- आवेदन एवं भुगतान की स्थिति विकल्प पर क्लिक करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन नंबर, कैप्चा और ओटीपी एंटर करके खोजें पर क्लिक करना होगा.
- स्क्रीन पर वर्तमान स्टेट्स दिखाई देने लगेगा.
ये भी पढ़ें: लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, सरकार दोबारा खोलेगी पोर्टल, जुड़ेंगे नए लाभार्थियों के नाम
दोबारा खुलेगा लाडली बहना का पोर्टल
लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खुल सकता है. मोहन सरकार में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने इस ओर संकेत किए हैं. उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव ने घोषित किया है कि आने वाले समय में लाडली बहना योजना से बची महिलाओं के नाम जोड़े जाएंगे. मुख्यमंत्री ने लाडली बहना से छूटे हुए नामों का आकलन करने के निर्देश दिए हैं. कितनी महिलाएं बची हुई हैं उनके आकलन करने के आंतरिक निर्देश सीएम ने दिए हैं.
