Narsinghpur Diksha Patkar Success Story: किसी लक्ष्य को पाने के लिए केवल उसे तय करना ही काफी नहीं है. टारगेट तक पहुंचने के लिए लगातार मेहनत और प्रयास की आवश्यकता होती है. जो भी अपने प्रयासों को चरमसीमा तक ले जाता आखिरकार वही मंजिल को पाता है. ऐसी ही कहानी है मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाली दीक्षा पाटकर की. साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली पाटकर ने अपने परिश्रम से वो कर दिखाया जो आज कई लोगों के लिए मिसाल बन गया है. पहले एम्स से डॉक्टर बनीं फिर UPSC क्रैक करके अफसर की पोस्ट हासिल की.
दीक्षा पाटकर पढ़ाई में रहीं अव्वल
दीक्षा बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा भले ही गांव में हुई लेकिन उनके हौसले बुलंद रहे. उन्होंने कक्षा पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई एक छोटे और निजी विद्यालय से की. इसके बाद उनका एडमिशन बोहानी स्थित नवोदय विद्यालय में हुआ. जहां उन्होंने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई अच्छे नंबरों के साथ पूरी की.
गांव से जोधपुर AIIMS तक का सफर
12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद दीक्षा ने राजस्थान के कोटा का रुख किया. डॉक्टर बनने के जुनून ने उन्हें और सशक्त बनाया. उन्होंने कोटा में एक साल रहकर भारत की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक NEET की तैयारी की. दीक्षा पाटकर ने पहले प्रयास में परीक्षा पास कर ली. इसके बाद उन्होंने जोधपुर AIIMS में एडमिशन ले लिया. MBBS की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन का ठाना. NEET-PG का एग्जाम पहले प्रयास में पास कर लिया. दिल्ली AIIMS से स्त्री रोग विशेषज्ञ में MD की उपाधि प्राप्त की.
डॉक्टरी को छोड़, UPSC की राह चुनी
MD बनने के बाद डॉ. दीक्षा पाटकर ने मध्य प्रदेश के गुना और जबलपुर में सेवाएं दीं. डॉक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं देने के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वे सीमित लोगों के लिए काम कर पा रही हैं. इसी वक्त उनका रुख UPSC की ओर हुआ.
दूसरे प्रयास में 88वीं रैंक हासिल की
UPSC की तैयारी के लिए डॉक्टर दीक्षा पाटकर ने भोपाल गईं. पहले प्रयास में उन्होंने प्रारंभिक परीक्षा तो पास कर ली लेकिन मेंस एग्जाम भी चूक गईं. इस असफलता से घबराने की जगह उन्होंने मेहनत और संघर्ष की राह चुनी. उन्होंने ऑनलाइन एक कोचिंग जॉइन कर ली. भाई के साथ रहकर उन्होंने परीक्षा की तैयारी जारी रखी. प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू तीनों पड़ावों को पार कर 88वीं रैंक हासिल की.
छोटी-सी दुकान और खेती बनी सहारा
डॉक्टर दीक्षा पाटकर गोटेगांव में स्थित करकबेल गांव की रहने वाला है. पिता हेमराज पाटकर खेती बाड़ी करते हैं और किराने की छोटी सी दुकान चलाते हैं. इसी दुकान की मदद से दीक्षा ने करकबेल से UPSC तक की राह आसान हुई. वहीं, माता अर्चना पाटकर त्याग और तपस्या ने सफल होने में साथ दिया.
