Vistaar NEWS

जबलपुर व्हीकल फैक्ट्री के पास से पकड़ा गया पाकिस्तानी युवक, अटारी बॉर्डर से आया था भारत

Pakistani youth found near Jabalpur Vehicle Factory

जबलपुर व्हीकल फैक्ट्री के पास मिला पाकिस्तानी युवक

Pakistani Youth Found Near Jabalpur Vehicle Factory: जबलपुर संवेदनशील क्षेत्र व्हीकल फैक्ट्री के पास एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया है. युवक खुद को पाकिस्तान का रहने वाला बताया है. स्थानीय लोगों ने युवक को पड़कर जब उससे पूछताछ की तो उसने अटारी बाघा बॉर्डर से हिंदुस्तान में आने की बात कबूल की है. युवक की संदिग्ध हरकतें और वेशभूषा से लोगों का शक और भी गहरा गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. रांझी थाना पुलिस ने फिलहाल युवक को हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के मुताबिक व्हीकल फैक्ट्री क्षेत्र में सुबह जब कुछ युवक मॉर्निंग वॉक पर निकले एक मंदिर के पास युवक अजीब हरकतें करते नजर आया. स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में अजीब हरकतें कर रहा था. पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था और मूर्तियों से छेड़छाड़ कर रहा था. स्थानीय लोगों ने जब युवक को पकड़ा तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पड़कर पूछताछ शुरू कर दी.

पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने के भी आरोप

फेसबुक लाइव के जरिए कुछ लोगों ने युवक से बातचीत सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. सोशल मीडिया में जारी किए गए वीडियो में युवक से जब लोग पूछताछ कर रहे हैं तो वह खुद को कराची पाकिस्तान का रहने वाला बता रहा है. जब उससे पूछा गया कि वह भारत कैसे आया तो उसने बताया कि वह अटारी बाघा बॉर्डर के जरिए भारत आया है. पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाने की बात कबूल कर रहा था.

पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

बातचीत के दौरान युवक खुलकर तो कुछ नहीं बता रहा था लेकिन आशंका है कि अगर वह पाकिस्तान से आया है तो अकेला नहीं आया होगा. इसलिए लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. रांझी थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि युवक विक्षिप्त और नशे में भी नजर आ रहा है लेकिन पुलिस अब हर एंगल से पूछताछ करेगी.

ये भी पढ़ेंः Jabalpur में दर्दनाक हादसा! दो मंजिला इमारत का छज्जा गिरा, 10 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

व्हीकल फैक्ट्री एरिया में पकड़ा गया युवक

दरअसल, जबलपुर शहर संवेदनशील क्षेत्र है. जबलपुर में भारतीय सेना के लिए वाहन, हथियार,बम और तोपों का निर्माण किया जाता है. जिस क्षेत्र में युवक पकड़ा गया है. वह व्हीकल फैक्ट्री एरिया कहलाता है. जबलपुर में इसके पहले भी पड़ोसी देशों के कई लोग पकड़े जा चुके हैं. कुछ महीना पहले ही एनआईए की टीम ने पांच अफगानिस्तान से आए लोगों को भी गिरफ्तार किया था, जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए जबलपुर में रह रहे थे. प्रतिबंधित संगठनों के भी कई सदस्य जबलपुर में पहले गिरफ्तार किया जा चुके हैं. इसलिए इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि युवक अगर पाकिस्तान से आया है तो उसकी जांच होना बेहद जरूरी है.

Exit mobile version