जबलपुर व्हीकल फैक्ट्री के पास से पकड़ा गया पाकिस्तानी युवक, अटारी बॉर्डर से आया था भारत

Jabalpur News: जबलपुर व्हीकल फैक्ट्री के पास एक संदिग्ध युवक मिला है, जो खुद को पाकिस्तान के कराची का रहने वाला बता रहा है. स्थानीय लोगों से पूछताछ में बताया कि अटारी बॉर्डर से भारत में एंट्री की थी.
Pakistani youth found near Jabalpur Vehicle Factory

जबलपुर व्हीकल फैक्ट्री के पास मिला पाकिस्तानी युवक

Pakistani Youth Found Near Jabalpur Vehicle Factory: जबलपुर व्हीकल फैक्ट्री के पास एक संदिग्ध युवक मिला है, जो खुद को पाकिस्तान के कराची का रहने वाला बता रहा है. स्थानीय लोगों से पूछताछ में बताया कि अटारी बॉर्डर से भारत में एंट्री की थी. फिलहाल, पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरास में लेकर पूछताछ में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला रांझी थाना क्षेत्र का है. जहां स्थानीय लोगों ने एक युवक को संदिग्ध हरकतों को देखते हुए दबोच लिया था और जब उससे पूछताछ की तो युवक ने अपने आप को पाकिस्तान का होना बताया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस अपने साथ थाने ले गई. जहां उससे पूछताछ जारी है.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम हामिद अंसारी बताया. वहीं, स्थानीय लोगों ने युवक पर मंदिर के पास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप भी लगाया है. हालांकि, इसकी पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है. युवक की पहचान, नागरिकता और वह जबलपुर कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है.

ये भी पढ़ेंः Jabalpur में दर्दनाक हादसा! दो मंजिला इमारत का छज्जा गिरा, 10 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

ज़रूर पढ़ें