Vistaar NEWS

‘तहसीलदार पर कार्रवाई नहीं हुई तो आत्मदाह कर लूंगा’, शहडोल में पटवारी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक पटवारी ने अपने ही तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. जयसिंहनगर तहसील में तैनात पटवारी रमेश पटेल ने प्रभारी तहसीलदार सुषमा धुर्वे पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पटवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है साथ ही कहा है कि अगर आरोपी पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह आत्मदाह कर लेंगे.

‘SDM के नाम पर 40 हजार घूस मांगा’

पटवारी रमेश पटेल ने तहसीलदार सुषमा धुर्वे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पटवारी का कहना है कि सुषमा धुर्वे ने नए एसडीएम के सिस्टम के नाम पर 40 हजार रुपये घूस मांगा था. पटवारी का आरोप है कि 10 हजार दे भी दिए थे, लेकिन इसके बाद 30 हजार रुपये और मांगने का दबाव बनाया गया. पैसे ना देने पर प्रताड़ित किया गया.

‘बात ना मानने पर निलंबित कर दिया गया’

रमेश पटेल ने आरोप लगाए हैं कि पिछले कई दिनों से तहसीलदार सुषमा उन्हें प्रताड़ित कर रही हैं. यहां तक पहले तो ट्रांसफर किया और निलंबित कर दिया. इतना ही नहीं इस दौरान गुजारा भत्ते पर भी रोक लगा दी. जिसके कारण घर चलाने में भी दिक्कत आ रही है. इसको लेकर पटवारी ने शहडोल के संभाग आयुक्त से कार्रवाई की मांग की है.

‘कार्रवाई नहीं हुई तो 16 जून को आत्मदाह कर लूंगा’

पटवारी रमेश पटेल ने कहा है कि तहसीलदार सुषमा धुर्वे ने मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया है. पटवारी ने कहा है कि अगर तहसीलदार पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह 16 जून को आत्मदाह कर लेंगे. उन्होंने मामले में तुरंत कलेक्टर और संभायुक्त से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है. हालांकि पूरे मामले पर तहसीलदार सुषमा धुर्वे की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है. ना ही कलेक्टर और संभाग आयुक्त की तरफ से मामले पर कोई बयान आया है. अब देखना होगा कि केलक्टर की तरफ से पूरे मामले पर क्या कार्रवाई की जाती है.

ये भी पढे़ं: शॉप से लाखों की अंग्रेजी शराब चुराई, फिर दुकान के पास बैठकर जाम लड़ाए; बड़वानी में CCTV कैमरे में कैद तस्वीरें

Exit mobile version