मरीज Chat GPT से सॉल्यूशन लेकर पहुंच रहे हैं…डॉक्टर आदित्य द्विवेदी बोले – टेक्नोलॉजी सबके पॉकेट में है
नर्मदा विराट गौरव सम्मान में शामिल हुए डॉ. आदित्य द्विवेदी
Narmada Virat Gaurav Samman 2026: शहडोल सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर और आध्यात्मिक आस्था का केंद्र है. इस पावन धरा पर नर्मदा विराट गौरव सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में राजनीति, शिक्षा और चिकित्सा समेत कई क्षेत्र के जानी-मानी हस्ती शामिल हुईं. आदित्य सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शहडोल के संचालक और डायरेक्टर डॉक्टर आदित्य द्विवेदी ने शिरकत की. उन्होंने अपने अनुभव साझा किए.
‘गोल्डन ऑवर के लिए सुपर स्पेशियलिटी जरूरी’
स्वास्थ्य के क्षेत्र में कदम रखने के दौरान उन्होंने क्या देखा, उन्होंने आपबीती बताते हुए कहा कि हॉस्पिटल से सबको डर लगता है. मैंने सबसे पहले चार बिस्तर का ऑर्थोपेडिक्स का हॉस्पिटल स्टार्ट किया था. फिर 15 बेड हॉस्पिटल खोला. धीरे-धीरे क्योंकि एक दिन की जर्नी नहीं है. 2010 से 2026 आ गया. 16 वर्षों से लगातार काम कर रहा हूं. जब विश्वास रहता है तो चार बिस्तर से 14 बिस्तर और 14 से 100 बिस्तर तक आना लोगों का विश्वास नहीं होगा, तब तक हम आगे नहीं बढ़ पाएंगे.
उन्होंने आगे कहा कि हां डेफिनेटली घर वालों को जब मैंने बताया कि ऐसा करना है तो उन्होंने बोला है कि भाई सब कोई सारे डॉक्टर्स सरकारी नौकरी कर रहे हैं. आप भी करो तो हम भी कर सकते थे और पर यह लगा कि मैं सरकारी नौकरी करने के बाद अच्छी सेवाएं मैंने 10 वर्षों तक वहां पर दी पर और अच्छी सेवाएं देने के लिए मुझे सुपर स्पेशलिटी की विंग की स्थापना करनी पड़ेगी. क्यों? क्योंकि जो गोल्डन ओवर है सुपर स्पेशलिटी में कार्डियोलॉजी में जो गोल्डन ओवर है एक घंटे के अंदर उसको इलाज मिलना चाहिए. न्यूरोसर्जरी में जो एक घंटे के अंदर जो इलाज मिलना चाहिए उसके लिए समय नहीं है. वो हमारे लिए प्रायोरिटी होनी चाहिए और उसी प्रायोरिटी को ध्यान में रखते हुए हम अपना काम कर रहे हैं.
‘टेक्नोलॉजी तो सबके पॉकेट में है’
आधुनिक टेक्नोलॉजी पर बात करते हुए डॉक्टर आदित्य द्विवेदी ने कहा कि आज की डेट में टेक्नोलॉजी तो सबके पॉकेट में है. आज सबसे पहले देखते हैं कि आधा तो डॉक्टर खुद, सर ये ऐसा है चैट जीपीटी में उन्होंने अपना रिपोर्ट डाला और बोलते हैं सर ये बहुत डेंजरस है. ये भी एक पेशेंट मेरे यहां एडमिट है. उन्होंने देखा और बोला सर चैट जीपीटी बता रहा है कि बहुत डेंजरस है इसलिए मैं लेकर आ गया. नहीं तो पापा ठीक हैं. पर ये ऐसे ऐसे हो सकती हैं, तो टेक्नोलॉजी तो सबके जेब में है आज की पर टेक्नोलॉजी को जानना और टेक्नोलॉजी को समझना और टेक्नोलॉजी का यूज करना. अब एआई का जमाना आ गया तो इसका मतलब ये है कि आने वाले मेडिकल फील्ड में एआई कितना एडवांसमेंट कर सकता है. लाइक टेलीमेडिसिन एक हो गया. आप यहां बैठे हुए हैं. डॉक्टर से बात कर रहे हैं. उन्होंने केवल पर्चा भेजा हमारे हमको चैट जीपीटी से उन्होंने अपना कर लिया ट्रीटमेंट पर भेजा. हम टेक्नोलॉजी के थ्रू उनसे बात कर रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि ट्रीटमेंट बता पा रहे हैं. आने वाले समय में कोई डायग्नोसिस हो गई. आने वाले समय में डायग्नोसिस जैसे एमआरआई, सीटी स्कैन के इनके इनमें काम चल रहा है. आने वाले मतलब अमेरिका में या फिर यूरोप में बहुत सारे में ऐसी टेक्नोलॉजी आ गई है कि रिपोर्ट रोबोटिक चल रही है. रिपोर्ट आपका डाला आपका जो इंप्रेशन बनना है जो रिपोर्टिंग करनी है वो एआई कर रहा है.



