हॉस्टलों की बदहाली को लेकर सड़कों पर उतरें छात्र, शहडोल कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में आवासीय विद्यालयों की बदहाली और अव्यवस्थाओं के खिलाफ वहां रह रहे छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है. जिला कलेक्टर ने इस मामले को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया है.
Shahdol News

शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में छात्रावासों, आश्रमों और आवासीय विद्यालयों की बदहाली और अव्यवस्थाओं के खिलाफ वहां रह रहे छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है और वे अब सड़कों पर उतर आए हैं. जिले से लगातार कई मामले सामने आ रहे है. जिनमें कभी छात्राएं तो कभी छात्र अपनी मांगों को लेकर मुख्यालय तक कई किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टर से मिलने आ रहे हैं.

कलेक्टर ने लिया बड़ा निर्णय

छात्रों की इस समस्या को जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने भी गंभीरता से लिया है. इन सभी घटनाओं और छात्रों की समस्या पर को लेकर कलेक्टर ने बड़ा निर्देश जारी किया है. कलेक्टर ने छात्रों और प्रशासन के बीच की दूरी को खत्म करने के निर्णय लिया है ताकि किसी भी छात्र को अपनी समस्या के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े.

छात्रों और प्रशासन के बीच की दूरी अब मिट जाएगी

कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए कार्यालय का दूरभाष नंबर तथा अपना व्यक्तिगत सीयूजी (CUG) मोबाइल नंबर जारी किया है. अब विद्यार्थी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे कलेक्टर को फोन लगाकर अवगत करा सकेंगे.

  • कलेक्टर कार्यालय दूरभाष नंबर: 07652-241700
  • कलेक्टर सीयूजी (CUG) नंबर: 7701074851

दरअसल बीते दिनों में शहडोल से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें छात्र अपनी समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरने और कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर है. इस तरह के मामले विभागीय कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल भी खड़े कर रहे हैं. यह पदयात्राएं सिर्फ बच्चों का मार्च नहीं, बल्कि प्रशासन की जवाबदेही पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है. इन्ही सब की कलेक्टर ने ये बड़ा कदम उठाया है.

सीधे कर सकते हैं बात

जारी नंबरो के जरिए जिले के छात्रावासों, आश्रमों और आवासीय विद्यालयों में रहने वाले छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं से सीधे कलेक्टर को अवगत करा सकेंगे. कलेक्टर ने विद्यार्थियों से अपील की है कि छात्रावास में किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे सीधे इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी बात रखें.

ज़रूर पढ़ें