Vistaar NEWS

लकड़ी बटोरने के लिए दांव पर जिंदगी! डिंडौरी में पुल डूबने के बाद जान जोखिम में डाल रहे; बारिश के कारण उफान पर नर्मदा

After the bridge in Dindori sank, people are risking their lives for wood.

डिंडोरी में पुल डूबने के बाद लोग लकड़ी के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं.

Input- अनिल साहू

MP News: मध्य प्रदेश में मानसून आने के बाद लगातार बारिश का दौर जारी है. कई जिलों में नदियां और नाले उफान पर हैं. डिंडौरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बाढ़ की चिंताजनक तस्वीरें सामने आई हैं. करंजिया क्षेत्र में तुराड़ नदी पर बना पुल पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूब गया है. नदी तेज बहाव के साथ उफान पर है, लेकिन खतरे के बावजूद कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर डूबे हुए पुल पर पहुंच रहे हैं.

लकड़ी के लालच में दांव पर लगा रहे जिंदगी

दरअसल, बाढ़ के दौरान जंगलों से बहकर आने वाली सूखी लकड़ियों को पकड़ने के लालच में ग्रामीण उफनती नदी के बीच तक चले जाते हैं. तेज बहाव के बीच यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. हर साल प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद ऐसे दृश्य सामने आते हैं, जो चिंता बढ़ा देते हैं.

नदी नाले उफान पर, पुल जलमग्न हुआ

जिले में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश के कारण नर्मदा समेत अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं. मालपुर गांव में नर्मदा नदी पर बना रपटा पूरी तरह जलमग्न हो गया है, हालांकि बड़े पुल से आवागमन जारी है. वहीं, खारीडीह गांव के पास दो गांवों को जोड़ने वाला पुल भी बाढ़ के पानी में डूब चुका है. लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर से जिले के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों और डूबे हुए पुलों से दूर रहें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं.

ये भी पढे़ं: Singrauli News: आंधी तूफान ने छीन ली परिवार की खुशियां, मकान की दीवार गिरने से 9 साल की बच्ची की मौत, दो घायल

Exit mobile version