Vistaar NEWS

सागर में विद्युत विभाग के JE से मारपीट का मामला, वकीलों ने FIR वापस लेने की मांग की, ज्ञापन सौंपकर किया प्रदर्शन

sagar Case of assault on Junior Engineer advocates stage protest

सागर: जूनियर इंजीनियर से मारपीट का मामला

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले से विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर से मारपीट का मामला सामने आया है. महिला और उनके साथियों ने जेई के साथ चप्पल से पिटाई की और थप्पड़ भी मारे. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. अब इसके लेकर अधिवक्ता सड़कों पर उतर गए हैं और केस वापस लेने के लिए कह रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला खुरई का है. जहां विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर कैलाश बेलदार से ऑफिस में मारपीट की गई. मामला शहरी थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने इस मामले में महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसमें अधिवक्ता संतोष सिंह का नाम भी शामिल है. सोमवार (8 जून) को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. मारपीट का झूठा मामला लगाया गया है. अधिवक्ताओं ने मांग रखी कि FIR वापस ली जाए.

महिला से की गई अभद्रता

अधिवक्ताओं के मुताबिक शहर के आवास कॉलोनी में मेवा लोधी ने जब स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता की गई. उन पर बिजली चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज किया गया. इस मामले में जब महिला जूनियर इंजीनियर के कार्यालय पहुंचीं और सवाल-जवाब किया तो उनके साथ जेई ने अभद्रता की. वकीलों को साफ कहना है कि जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं. वहीं, सुप्रीम कोर्ट के साफ निर्देश हैं कि उपभोक्ता की इच्छा पर ही मीटर लगने चाहिए.

ये भी पढ़ें: दमोह कलेक्टर बेटी के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे, बुजुर्गों को अपने हाथों से खिलाई खीर, डीएम ने पेश की अनोखी मिसाल

विभाग का कोई मुकदमा नहीं लड़ेंगे

संघ का कहना है कि FIR वापस नहीं होती है तो वे न्यायालयीन काम बंद करके प्रदर्शन करेंगे. इसके साथ ही विद्युत विभाग का कोई मुकदमा नहीं लड़ेंगे.

Exit mobile version