Vistaar NEWS

Sagar News: सागर में शिक्षक की बर्बरता, 8 वर्षीय छात्र को मुर्गा बनाकर पीटा, पुलिस तक पहुंचा मामला

school

school/ image source: vistaar news

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, यहां के खिमलासा के एक निजी स्कूल में कक्षा तीसरी के 8 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है. अब यब पूरा मामला थाने तक जा पहुंचा है. बता दें कि, छात्र के पिता दयाराम विश्वकर्मा ने पुलिस थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

यह है पूरा मामला

दरअसल सागर जिले के खिमलासा स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा तीसरी के 8 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है. छात्र के पिता दयाराम विश्वकर्मा ने पुलिस थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

पीड़ित पिता का आरोप है कि 6 अगस्त को कॉपी पूरी नहीं होने पर शिक्षक ने उनके बेटे को पहले मुर्गा बनाया और फिर उसकी पिटाई की. घटना के बाद बच्चा डर गया और उसी दिन से उसे बुखार आने लगा. वह स्कूल जाने से भी इनकार करने लगा.

मां ने देखे चोट के निशान

परिजनों के मुताबिक, जब मां बच्चे को नहला रही थी तो उसकी कमर पर चोट के निशान दिखाई दिए. पूछने पर बच्चे ने बताया कि शिक्षक ने उसे पीटा है. इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और वहां शिकायत दर्ज कराई. साथ ही पुलिस को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. स्कूल प्रशासन से भी इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा.

ये भी पढ़ें:राम मंदिर CEO इंटरव्यू में धर्म की परीक्षा? शराब से जनेऊ तक पूछे गए कई तरह के सवाल

Exit mobile version