MP Himadri Singh Divorces Husband: मध्य प्रदेश की शहडोल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक हो गया है. उन्होंने 9 साल पहले 2017 में भाजपा नेता नरेंद्र सिंह मरावी से शादी की थी. इन दोनों की एक बेटी भी है. खबरों की मानें तो शादी के कुछ सालों के बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी, इतना ही नहीं पांच साल से दोनों अलग-अलग रह रहे थे.
2019 और 2024 में जीता चुनाव
हिमाद्रि सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर शहडोल सीट से 2019 और 2024 में लोकसभा चुनाव जीता है. इनके परिवार का राजनीति में काफी दबदबा रहा है. हिमाद्री सिंह के पिता लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे हैं. वहीं, उनकी मां भी सांसद और विधायक रही हैं. हिमाद्री सिंह पहले कांग्रेस की नेता थी लेकिन 2019 के आम चुनावों से पहले वह भाजपा में शामिल हो गई थी.
मां ने जिसे हराया उसे कर ली थी शादी
हिमाद्री सिंह के पति नरेंद्र सिंह मरावी को 2009 में लोकसभा का टिकट दिया गया था. उनका सामना कांग्रेस की उम्मीदवार राजेश नंदिनी सिंह से थी. राजेश नंदिनी सिंह ने यह चुनाव 13415 वोटों से जीता था. राजेश नंदिनी से चुनाव हारने के बाद नरेन्द्र सिंह मरावी ने उन्हीं की बेटी से 2017 में शादी की थी. तब ये शादी सुर्खियों में थी.
नरेंद्र मरावी की राजनीतिक पृष्ठभूमि
नरेंद्र मरावी की भी राजनीतिक पृष्ठभूमि काफी गहरी है. उन्होंने 2018 में हिमाद्री के गृह क्षेत्र पुष्पराज गढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ था. हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार मिली थी. एक तरह समय के साथ-साथ हिमाद्री का कद राजनीति में बढ़ता गया उधर दूसरी तरफ नरेंद्र मरावी का राजनीतिक प्रभाव पहले की तुलना में कम होता गया.
सही कारण की जानकारी अभी नहीं
दोनों की अलग-अलग रहने की खबरे जब से सामने आई थी तभी से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई थी. यहां तक की 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मरावी ने अपने लिए भाजपा से टिकट का भी प्रयास किया था. हालांकि अभी तक दोनों के बीच अलगाव के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है.
