Vistaar NEWS

पति, पत्नी और वो…शादी के 2 महीने बाद ही युवक की हत्या; छतरपुर में जंगल में मिला शव

The young man was murdered two months after his marriage.

शादी के दो महीने पर बाद युवक की हत्या कर दी गई.

MP News: छतरपुर में लव ट्रायंगल में एक और मौत हो गई. शादी के दो महीने बाद ही 22 साल के एक युवक का शव जंगलों में पड़ा मिला है. परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि बेटा अपने ससुराल जाने की बात कहकर गया और फिर कभी नहीं लौटा. बेटी की हत्या से गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया.

पत्नी ने पार्टी का बहाना करके अपने घर बुलाया था

पूरा मामला सटई थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले प्रेमलाल रैकवार की शादी दो महीने पहले ही पलकौंहा गांव की रोशनी से हुई थी. परिजनों का कहना है कि बेटे की पत्नी ने कुछ दिन पहले गांव में पार्टी होने का बहाना करके घर बुलाया था. लेकिन काफी देर बाद भी जब बेटा घर नहीं आया तो 9 जुलाई को प्रेमलाल के पिता मनीराम रैकवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की तो पहले तो युवक की लावारिश बाइक मिली. इसके बाद अमरोनिया गांव के पास जंगल के बरगा हार नाले में बेटे का शव मिला.

प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को मार डाला

प्रेमलाल के परिजनों का कहना है कि बहू का अखिलेश पटेल नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. लड़की के घरवालों ने हमारे बेटे को फंसा दिया. बेटे की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी है. शनिवार को गुस्साए परिजनों ने सटई बस स्टैंड पर जाम लगा दिया. जिसके बाद काफी देर तक हंगामा होता रहा. हालांकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने किसी तरह समझाबुझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर रास्ता खाली करवाया.

‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद करेंगे के कार्रवाई’

वहीं पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि युवक के गले पर निशान मिले हैं. गला घोंटकर हत्या की आशंका है, साथ ही शव को छिपाने के लिए उसके ऊपर पत्थर रखकर नाले में फेंक दिया गया. हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएंगी. पुलिस ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. परिजनों की तहरीर पर प्रेम प्रसंग मामले को लेकर भी जांच की जा रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: होटल में दूसरी युवती के साथ पकड़ा, रीवा में पत्नी ने पति की पिटाई की; कहा- सिम बदलकर लड़कियों से बात करता है

Exit mobile version