Vistaar NEWS

MP के रेल यात्रियों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, एक दिन में दो बार चलेगी यह ट्रेन

Union Minister Jyotiraditya Scindia and Railway Minister Ashwini Vaishnav.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव.

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है. बीना-रुठियाई-बीना मेमू ट्रेन (Bina-Ruthiyai-Bina MEMU train) अब एक दिन में दो बार चलेगी. इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इस ट्रेन के दो बार चलने से इस रूट के यात्रियों के लिए अब गैप भी भर जाएगा.

‘आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी’

वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रेन को दो बार चलाने को लेकर खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरी अनुशंसा पर बीना-गुना-रुठियाई मेमू ट्रेन (61611/61612) अब दिन में एक के बजाय दो बार प्रतिदिन संचालित किए जाने की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के यात्रियों के लिए आवागमन सुविधा सुदृढ़ होगी. इस सौगात के लिए माननीय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार.

इस सुविधा से क्षेत्रीय जनता का आवागमन और अधिक सरल व सुगम होगा. साथ ही अंचल के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति और मजबूती मिलेगी. गुना की जनता को महत्वपूर्ण सौगात देने के लिए पुन हृदय से आभार.

अशोकनगर से गुना जाने के लिए करना पड़ता था लंब इंतजार

अब तक अशोकनगर और गुना की दूरी लगभग 50 किलो मीटर है. इस दूरी को लगभग एक से सवा घंटे में तय कर लिया जाता है. लेकिन अशोकनगर से गुना जाने के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद सीधे शाम को 5 बजे के बाद ही दूसरी ट्रेन मिलती थी. लेकिन केंद्रीय मंत्री के इस ऐलान के बाद रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. खासतौर से उन यात्रियों को जिनका हर रोज अशोकनगर और गुना के बीच आना-जाना है.

वहीं रेल बोर्ड ने भी नई ट्रेन सेवा शुरू करने को लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया है. नए शेड्यूल के मुताबिक ट्रेन नंबर 61611 बीना- रुठियाई मेमू जो कि बीना से शाम 4 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और शाम 5 बजकर 50 मिनट पर अशोकनगर पुहंचेगी. इसी तरह शाम शाम गुना के लिए निर्धारित समय शाम 7 बजकर 5 मिनट और रुठियाई पहुंचने का समय 7 बजकर 40 मिनट किया गया है. वहीं वापसी के लिए मेमू ट्रेन नंबर 61612 रुठियाई से रात 8 बजे चलेगी और रात 8 बजकर 20 मिनट पर गुना पहुंचेगी. जो बाद में 9 बजकर 21 मिनट पर अशोकनगर, 10 बजकर 18 मिनट पर मुंगावली और रात 11 बजकर 20 मिनट पर बीना स्टेशन पर पहुंचेगी.

ये भी पढे़ं: MP में BJP विधायक को मारे मुक्के, धक्का दिया; बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे प्रदीप अग्रवाल, Video

Exit mobile version