katni News/यश खरे: हाल ही में कटनी जिले में कुछ ना कुछ घटनाक्रम ऐसे हुए हैं जो पुलिस को बदनाम कर दिए हैं चाहे वह बारातियों की पिटाई का मामला हो या फिर पुलिस के द्वारा खुद अपने ही कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ने का मामला है. एक और मामला सामने आया था जब एक निरीक्षक थाईलैंड यात्रा पर चले गए और पीएचक्यू ने कार्यवाही करने के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज दिया.
एडिशनल एसपी को सौंपा पत्र
इन सभी गंभीर मामलों को लेकर कटनी जिले के आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह सिंगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए. और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यानी एडिशनल एसपी को डीजीपी के नाम का पत्र देने लगे और उसे पत्र में लिखा हुआ था कि कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक को तत्काल पद से हटाया जाए और गंभीर मामलों पर उच्च स्तरीय जांच हो दोषियों के ऊपर मामला दर्ज हो की मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जब एडिशनल एसपी को पत्र दिए, तो मानो पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. एडिशनल एसपी यह पत्र वापस रख दिए ओर कहे कि मैं ले ही नहीं सकता.
हाईकोर्ट में दायर होगी याचिका
अब भला अपने ही मुखिया के ऊपर कार्यवाही करने का पत्र एडिशनल एसपी साहब कैसे ले ले यह तो अपनों के साथ विश्वास घात करने जैसी बात आ गई जिसके बाद नाराज होते हुए आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष अनिल सिंह सिंगर वहां से निकलकर मीडिया से रूबरू होते हुए गंभीर आरोप लगाए और कहे कि अब मैं हाईकोर्ट में याचिका पेश करूंगा.
ये भी पढे़ं- बड़वानी में घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद 2 राहगीर आपस में भिड़े, राहवीर योजना के 25 हजार पर किया दावा
