Vistaar NEWS

MP Nigam-Mandal में नई नियुक्तियां, पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष बने केशव सिंह बघेल

Keshav Singh Baghel (File Photo)

केशव सिंह बघेल(File Photo)

MP Nigam-Mandal Niyukti: मध्य प्रदेश में निगम-मंडल प्राधिकरण में नियुक्तियों का दौर जारी है. गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी नई नियुक्तियां की गई हैं. इसी क्रम में केशव सिंह बघेल पशुधन और कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए हैं. वहीं उदय वीर सिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

अशोक जादौन बने माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष

वहीं अशोक जादौन को श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि उदयवीर सिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

सालों की मेहनत का पार्टी ने दिया फल

पार्टी ने केशव सिंह बघेल पशुधन और कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष बनाया है. बघेल की पहचान निष्ठावान और संगठन के लिए समर्पित सिपाही के दौरा पर होती है. कई सालों से वह संगठन के लिए काम कर रहे हैं. जानकारों का मानना है कि केशव सिंह बघेल की कई सालों का फल पार्टी ने उन्हें दिया है. पार्टी को भरोसा है कि सरकार की योजनाओं को किसानों के घर-घर तक पहुंचाएंगे और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को नई रफ्तार देंगे.

गुरुवार को भी निगम-मंडल में हुई थी नियुक्तियां

सरकार ने मध्य प्रदेश निगम-मंडल की नियुक्तियों की शुरुआत गुरुवार को अनुसूचित जाति आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ की थी. कैलाश जाटव को अध्यक्ष बनाया गया था. जबकि रामलाल मालवीय, बारेलाल अहिरवार को सदस्य बनाया गया था. इसके अलावा रामलाल रौतेल को अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था.

ये भी पढे़ं: कान्हा टाइगर रिजर्व में एक और शावक की मौत, 3 दिन पहले इसी बाघिन का बच्चा मरा था, 2026 में MP में अब तक 22 बाघ मरे

Exit mobile version