Vistaar NEWS

MP News: मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई प्रस्‍तावों को मिलेगी मंजूरी, UPSC चयनित युवाओं का होगा सम्मान

CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)

MP Cabinet Meeting: सीएम मोहन यादव की अध्‍यक्षता में आज शाम 3 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें कई अहम प्रस्‍तावों पर निर्णय लिया जा सकता है. बैठक से पहले मुख्‍यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे, जहां वे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में चयनित 61 अभ्यर्थियों का सम्मान करेंगे. इसके सा‍थ ही दोपहर 12 बजे इन सफल अभ्‍यथियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्‍त्रोत माना जा रहा है.

आज के दिनभर के व्‍यस्‍त कार्यक्रम के बीच मुख्‍यमंत्री 5:30 बजे मंत्रालय में कुछ विशेष लोगों से मुलाकात भी करेंगे. इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्‍तर पर हलचल तेज होने के संकेत भी मिल रहे हैं.

एमपी की प्रतिभाओं से सीएम करेंगे मुलाकात

दोपहर 12 बजे सीएम मोहन यादव राजधानी स्थिति कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में युपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित मध्‍य प्रदेश के 61 सफल अभ्‍यर्थियों से मुलाकात करके उनसे संवाद करेंगे. उच्‍च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे. इस दौरान सभी चयनित अभ्‍यर्थी अपने संघर्ष, मेहनत और सफलता की अनकही कहानियां साझा करेंगे, जो आने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा का स्‍त्रोत बनेंगी.

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

ये भी पढे़ं- एक्शन में CM मोहन यादव, सीधी कलेक्टर और गुना SP को हटाया, पुलिस अधीक्षक पर एक करोड़ 20 लाख लेने के मामले में कार्रवाई

Exit mobile version