Vistaar NEWS

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त कब होगी जारी, कैसे चेक करें खाते में पैसे आए या नहीं?

ladli behna yojana

लाडली बहना योजना

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इस योजना के जरिए हर महीने हितग्राही महिलाओं के खातों में 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है. इससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को और मजबूती मिलती है. अब तक इस योजना की 34 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. योजना की 35वीं अप्रैल महीने में जारी की जाएगी.

लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त

लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी. ग्वालियर के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये अंतरित किए थे. हर लाडली बहना के खाते में 1500-1500 रुपये भेजे गए थे.

लाडली बहना की 35वीं किस्त कब जारी होगी?

हर महीने लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को किस्त की राशि का बेसब्री से इंतजार रहता है. ये राशि हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच जारी की जाती है. इस बार भी किस्त इन्हीं तारीखों के बीच जारी हो सकती है. फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि लाडली बहना की 35वीं किस्त कब जारी होगी. मध्य प्रदेश सरकार की ओर से भी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें: ‘बीवी को छोड़कर मुझसे शादी कर लो…’, एक्टर मुकेश का मोनालिसा पर आरोप, बोले- फरमान को मिल रही विदेश से फंडिंग

कैसे चेक करें किस्त की राशि मिली या नहीं?

Exit mobile version