‘बीवी को छोड़कर मुझसे शादी कर लो…’, एक्टर मुकेश का मोनालिसा पर आरोप, बोले- फरमान को मिल रही विदेश से फंडिंग
मोनालिसा और मुकेश
Viral Girl Monalisa: मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. जहां एक ओर शादी के बाद मोनालिसा ने जान मारने की धमकी का जिक्र किया. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए. इन सारे आरोपों को सनोज मिश्रा ने नकारा. अब फिल्म में उनके को-एक्टर मुकेश ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
‘सब मिलकर पार्टी करते थे’
मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था. इसके जवाब में उन्होंने मोनालिसा-फरमान की शादी को लव जिहाद बताया था. अब फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मोनालिसा के को-एक्टर रहे मुकेश ने आरोपों का खंडन किया हैं. एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मोनालिसा के साथ इतना ही गलत हो रहा था तो वो सेट पर कैसे मस्ती कर पा रही थीं. यदि आपकों कोई एक बार भी पिंच कर दे तो चेहरे पर दिखाई देता है. उन्होंने आगे कहा कि फिर ये तो छेड़छाड़ की बात थी. हम सभी ने मिलकर पार्टी की. इसमें सनोज मिश्रा भी शामिल रहे.
मुकेश ने आगे कहा कि यदि कोई महिला पीड़ित है तो मस्ती कर पाएगी क्या? उसने मेरे साथ रील्स बनाई और टीम के लोगों के साथ पार्टी और डांस भी किया. फुल मौज-मस्ती की.
शादी पर उठाए सवाल
मुकेश ने शादी पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमें एक सामान्य सी शादी में एक साल का समय लग जाता है. कुछ महीनों में ही मिलकर कैसे भरोसा कर बैठी. वो इंसान पहले बाबा बनकर आया और फिर खुद को हिंदू बताने लगा. उन्होंने आगे कहा कि फरमान एक जिहादी है. वो हम सभी को बदनाम कर रही है. शादी के बाद पार्टी कर रही है. बड़े-बड़े लोगों का सपोर्ट मिल रहा है. फरमान को इस्लामिक देशों से फंडिंग मिल रही है.
‘बीवी छोड़कर मुझसे शादी कर लो’
मुकेश ने कहा कि जिस इंसान उसे बेटी माना उसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगा रही है. वो मेरे साथ अफेयर में थी, उसने मुझसे कहा था कि अपनी बीवी छोड़कर मुझसे शादी कर लो. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं.