Vistaar NEWS

लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर, ऐसे चेक करें स्टेट्स

ladli behna yojana 36th installment

Narsinghpur: सीएम मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी की

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार (13 मई 2026) को नरसिंहपुर के गोटेगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी की. सीएम ने हितग्राही महिलाओं को फूलों से स्वागत भी किया. प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई. कुल 1835 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई. डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण किया गया. इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहे.

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज हमारे बीच मातृ शक्ति की सबसे बड़ी योजना की राशि जारी की जारी रही है. असम में तीसरी बार हमारी सरकार बनी है. हमारी पार्टी जो कहती है, वो करके दिखाती है. जनता जनार्दन सारा हिसाब रखती है. हमने कई पदों पर नारी शक्ति को बिठाया. उन्होंने आगे कहा कि देश की आधी आबादी माताओं-बहनों की है. उन्हें हमारी सरकार 33% आरक्षण देना चाहती थी लेकिन विपक्ष विरोध कर रहा था. कांग्रेसी तो कहते हैं कि बहने दारू पी जाती है. इन्हे पैसे मत देना. हमने धार्मिक स्थलों पर नशा बंदी की.

अब तक योजना की 35 किस्तें जारी

लाडली बहना योजना की शुरुआत साल 2023 में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की थी. शुरुआत में लाडली बहनों के खातों में 1000 रुपये अंतरित किए जाते थे. इस राशि को अक्तूबर 2023 में बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया. नवंबर 2025 में योजना की राशि में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई और इसे 1500 रुपये कर दिया गया. अब तक 35 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. साल 2023 से 2026 तक करीब 55 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें: CBSE Board 12th Results: भोपाल रीजन में 79.43% स्टूडेंट्स पास, जानें पूरे एमपी में कैसा रहा CBSE Board का रिजल्ट

लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त का स्टेट्स कैसे चेक करें

Exit mobile version