CBSE Board 12th Results: भोपाल रीजन में 79.43% स्टूडेंट्स पास, जानें पूरे एमपी में कैसा रहा CBSE Board का रिजल्ट

CBSE Board 12th Results: 13 मई को CBSE Board द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार सीबीएसई के भोपाल रीजन में 79.43 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
CBSE Board 12th Results

फाइल फोटो

CBSE Board 12th Results: 13 मई को CBSE Board द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिन छात्रों ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी थी वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. छात्र उमंग ऐप पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बात अगर मध्य पर्देश की करें तो इस बार सीबीएसई के भोपाल रीजन में 79.43 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

भोपाल रीजन में कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा

पहले ही उम्मीद की जा रही थी कि मई के दूसरे सप्ताह तक यानी 15 मई से पहले रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा. हुआ भी कुछ ऐसा ही मई के दूसरे सप्ताह में सीबीएसई द्वारा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र अपने रिजल्ट cbse.gov.in पर देख सकते हैं. इस बार मध्य प्रदेश से 80,454 छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे.

इस बार पूरे देश में कैसा रहा रिजल्ट

देशभर का औसत पास प्रतिशत 85.20 प्रतिशत दर्ज किया गया. इस तरह भोपाल रीजन राष्ट्रीय औसत से 5.77 प्रतिशत पीछे रहा. रिजल्ट के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो भोपाल रीजन का प्रदर्शन लखुनऊ, रायपुर औ रांची जैसे रीजन से कमजोर रहा. सबसे ज्यादा की बात करें तो तिरुवनंतपुरम रीजन का सबसे शानदार प्रदर्शन रहा. इस बार तिरुवनंतपुरम रीजन में 95.62 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.

फेल होने वाले छात्रों को मिलेगा मौका

एक या अधिक विषयों में पास नहीं होने वाले छात्रों को इस बार भी कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा. इससे उनका साल खराब नहीं होगा और वे अपने अंक सुधार सकेंगे. बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026 Out: जारी हुआ CBSE 12वीं का रिजल्ट, फटाफट ऐसे करें चेक

ज़रूर पढ़ें