Vistaar NEWS

MP News: अब नर्सिंग के लिए नहीं दोनी होगी अलग से परीक्षा! 12वीं के बाद सीधे होगा एडमिशन

Nursing Programs in MP

सांकेतिक तस्वीर

MP News: अगर आप मध्य प्रदेश में नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. एमपी में जल्द ही नर्सिंग की शिक्षा में दाखिला प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब तक तीन साल के GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) कोर्स में दाखिले के लिए ‘जनरल नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट’ (GNST) आयोजित किया जाता था, जिसे र्मचारी चयन मंडल द्वारा संचालित किया जाता था. लेकिन इस नए बदलाव प्रस्ताव के बाद ये प्रक्रिया चेंज होने वाली है.

क्या बदं हो जाएगी परीक्षा?

दरअसल अब इस परीक्षा को बंद करने और 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर सीधे दाखिला देने की योजना पर विचार किया जा रहा है. शनिवार को हुई एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने निर्देश दिया कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) के नियमों के अनुरूप मध्य प्रदेश में भी एक समान प्रवेश प्रणाली लागू की जाए.

ये भी पढ़ें: 12098 वर्ग किमी का होगा Bhopal मेट्रोपॉलिटन रीजन, नोटिफिकेशन जारी; जानिए कौन से जिले जुड़ेंगे

हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि अभी इस प्रक्रिया को समाप्त करने और इसकी जगह पर कक्षा 12 वीं के अंकों को लेकर जो मेरिट बनेगी उसके आधार पर प्रवेश देने के प्रस्तावों का विचार किया जा रहा है.

कई राज्यों में पहले ही नियम लागू

गौरतलब है कि कई मध्य प्रदेश के अलावा की अन्य राज्य पहले से ही NEET या मेरिट के आधार पर दाखिले दे रहे हैं. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, इंडियन नर्सिंग काउंसिल के नियमों के अनुसार दाखिला प्रक्रिया में बदलाव करने की तैयारियां चल रही हैं.

छात्रों को क्या फायद ?

अगर प्रदेश में इस प्रस्ताव को पूरी तरह से लागू कर दिया जाता है तो मेडिकल के छात्रों को लिए ये किसी वरदान से कम नहीं होगा. इसके लागू होने के सात ही मेडिकल के छात्रों को प्रवेश के लिए अलग से परीक्षा की तैयारी नहीं करनी पड़ेगी. इस नियम से समय और संसाधनों, दोनों की ब

Exit mobile version