12098 वर्ग किमी का होगा Bhopal मेट्रोपॉलिटन रीजन, नोटिफिकेशन जारी; जानिए कौन से जिले जुड़ेंगे

मेट्रोपॉलिटन बनने से एरिए का विकास तो होगा ही, इसके साथ ही सबसे बड़ा फायदा कनेक्टिविटी को होगा. जिन 6 जिलों का एरिया इस रीजन में आएगा, उसमें बीआरटीएस और आउटर रिंग रोड का विस्तार होगा.
Notification issued regarding Bhopal Metropolitan Region.

भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन को लेकर नोटिफिकेशन जारी.

MP News: भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. भोपाल मेट्रोपॉलिटन का एरिया 12098 वर्ग किमी का होगा. इस क्षेत्र में भोपाल के आसपास के 6 जिलों के 2510 गांव जुड़ेंगे. इसमें सबसे बड़ा मेट्रोपॉलिटन एरिया सीहोर से लगभग 3302 किलोमीटर जोड़ा जाएगा. क्षेत्रफल के लिहाज से देखें तो भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन मुंबई मेट्रोपॉलिटन सिटी 6,300 वर्ग किमी से लगभग दोगुना है.

इन 6 जिलों के 2510 गांव होंगे शामिल

भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन में भोपाल समेत रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़ और नर्मदापुरम के 2510 गांव जोड़े जाएंगे. इन जिलों के उन हिस्सों को जोड़ा जा रहा है, जो भोपाल की सीमा से जुड़े हुए हैं. इन 2510 गांव में राजधानी भोपाल के 527 गांव हैं. इनमें बैरसिया तहसील के 210 गांव, हुजूर तहसील के 257 गांव और कोलार तहसील के 60 गांव शामिल हैं. मेट्रोपॉलिटन रीजन में सबसे ज्यादा सीहोर की 8 तहसील, और राजगढ़ की 7 तहसील हैं. इसके अलावा नर्मदापुरम की 5, रायसेन की 3 और विदिशा की 2 तहसीलों को मेट्रोपलिटन में शामिल किया गया है.

किस जिले का कितना एरिया होगा शामिल?

साल 2025 में मई में मोहन कैबिनेट ने मध्य प्रदेश मेट्रोपॉलिटन रीजन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट 2025 को मंजूरी दी थी. जिसके बाद से ही भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजना का रास्ता साफ हो गया था. मेट्रोपॉलिटन एरिए में सबसे ज्यादा एरिया सीहोर और सबसे कम एरिया नर्मदापुरम जिले से जुड़ेगा.

  • सीहोर- 3302 किमी
  • राजगढ़- 2812 किमी
  • रायसेन- 2422 किमी
  • भोपाल- 2275 किमी
  • विदिशा- 804 किमी
  • नर्मदापुरम- 480 किमी

मेट्रोपॉलिटन बनने से क्या फायदा होगा?

मेट्रोपॉलिटन बनने से एरिए का विकास तो होगा ही, इसके साथ ही सबसे बड़ा फायदा कनेक्टिविटी को होगा. जिन 6 जिलों का एरिया इस रीजन में आएगा, उसमें बीआरटीएस और आउटर रिंग रोड का विस्तार होगा. इसके साथ ही इन जिलों के गांवों में भी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप होगा. एरिए में बुनियादी सुविधाओं जैसे पानी, बिजली और सीवरेज लाइन का तेजी विकास होगा. इसके अलावा इलाके में सैटेलाइट टाउनशिप का विस्तार होगा.

ये भी पढ़ें: ठगी का ऐसा तरीका! एप्पल के प्रोडक्ट ऑनलाइन मंगाते थे, फिर नकली सामान भर देते थे; लगाया लाखों का चूना

ज़रूर पढ़ें