Vistaar NEWS

Crime News: पत्नी के मायके जाते ही पति की ऐसी हरकत, बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़ पड़े पड़ोसी

Chhatarpur

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Crime News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस दिल दहला देने वाले घटना में एक पिता ने अपने ही बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश की. यह घटना छतरपुर जिले के नौंगांव के तिवारी मोहल्ले में हुई. जहां आरोपी पिता बच्चों को एक किराए के मकान में ले गया. बच्चों की मां ने फोन पर उनकी चीखें सुनी और पड़ोसियों ने कमरे से धुआं आते दिखा तो भागकर वे वहां पहुंचे. पड़ोसियों ने जब दरवाजा तोड़ा तो वे हैरान रह गए. घायल पड़े बच्चों को नौंगाव के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

किराए के मकान में रहता था परिवार

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. दरअसल, टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले राघवेंद्र तिवारी छतरपुर रोड पर स्थित एक किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे, और साथ ही नौगांव में अपना खुद का घर भी बनवा रहे थे.

मायके गई हुई थी पत्नी

पत्नी अपने मायके गई हुई थी. इसी दौरान राघवेंद्र तिवारी अपने दो मासूम बच्चों जय तिवारी(8) और बेटी हर्षामणि तिवारी(6) को किराए के मकान में ले आए. जब शाम को पत्नी ने पति को फोन करके अपने बच्चों को बारे में पूछा तो बच्चों को रोने और चीखनें की आवाजें सुनाई दीं. इसी बीच पड़ोसियों को घर से धुआं भी निकलता हुआ दिखाई दिया. जब पड़ोसी पहुंचे तो बच्चें घायल स्थिति में दिखाई दिए.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दोनों बच्चों को तुरंत नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद बच्चे इतने सदमे में हैं कि वे ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी पिता राघवेंद्र तिवारी को हिरासत में लिया और उसे पुलिस थाने ले गई.

ये भी पढे़ं: 104 दूल्हे ई-रिक्शे पर बारात लेकर निकले, महापौर ने उठाया खर्च, सतना में CM कन्या विवाह योजना के तहत लिए 7 फेरे

Exit mobile version