Vistaar NEWS

‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या पर भड़के बाबा बागेश्वर, हत्यारों के लिए की फांसी की मांग

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

मथुरा के गौ रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या पर बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि फरसा बाबा की हत्या के लिए ज़िम्मेदार लोगों को मौत की सजा मिलनी चाहिए. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फरसा वाले बाबा को एक सच्चा सनातन योद्धा बताया है. उन्होंने ये भी कहा कि हिंदुओं के समर्थन में आवाज उठाने के कारण उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं.

गौ-रक्षकों के साथ एक जुट होने की अपील-बाबा बागेश्वर

इस मामले पर उन्होंने सभी सनातनियों से गौ-रक्षकों के साथ एक जुट खड़े होने की अपील की हैं. गौरतलब है कि इस समय धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री माता रानी की भक्ति में लीन हैं लेकिन जब वह दर्शन देने मंच पर आए तो उन्होंने इस घटना का जिक्र करते हुए आरोपियों को फांसी की मांग की. उन्हें फरसा बाबा की हत्या की खबर मिली है. फरसा बाबा को एक समर्पित गौ-रक्षक बताते हुए, बाबा ने कहा कि उनके जैसा कोई दूसरा गौ-रक्षक नहीं था.

ऐसे योद्धा बहुत कम ही मिलते हैं-बाबा बागेश्वर

भावुक होते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा कि फरसा बाबा के साथ हुई घटना बेहद दुखद थी. उनकी हत्या बहुत ही क्रूर और दर्दनाक तरीके से की गई. उन्हें कुचलकर मार डाला गया. उन्होंने बालाजी से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें. उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि ऐसे योद्धा बहुत कम ही मिलते है. उन्होंने कहा कि अगर हम हिंदुत्व के लिए नहीं लड़ सकते है तो कम से कम उन लोगों के साथ खड़े तो हो सकते है जो ये लड़ाई लड़ रहे हैं.

कौन हैं फरसा वाले बाबा?

दरअसल फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर बाबा का असली नाम चंद्रशेखर था. वह अपने साथ कुल्हाड़ी जैसा शस्त्र फरसा रखते थे. इसी खास अंदाज की वजह से उन्हें ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता था. वो मुख्य रूप से मथुरा के कोसीकलां और आसपास के इलाके में अवैध गौ तस्करी को रोकने के लिए सक्रिय रहते थे. ये बाबा कुछ हिंदूवादी संगठनों से जुड़े हुए थे.

Exit mobile version