Vistaar NEWS

Dewas: चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर सहित तीन लोग उतरकर भागे, गाड़ी जलकर हुई खाक

Dewas accident

कार में लगी आग

Dewas: देवास जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. कुसमानिया विक्रमपुर मार्ग पर ग्राम नांदोन के जंगल में सोमवार देर रात एक कार में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और पूरी गाड़ी खाक हो गई. आग की लपटे आसमान छू रही थी. गनीमत ये रही की इस हादसे में किसी भी जान नहीं गई.

कार चालक समेत दो युवक थे सवार

गाड़ी में कार चालक समेत दो और लोग भी शामिल थे, आग लगने का पता चलते ही तीनों वाहन से उतर दूर भाग खड़े हुए. देर रात और सुनसान इलाका होने से वाहनों का आवागमन आसपास से नहीं था. वहीं से गुजर रहे किसी राहगीर ने जलती हुई कार का वीडियो बनाया जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अज्ञात कारण के चलते लगी आग

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात ग्राम नांदोन के पास जंगल में एक चलती कार में अज्ञात कारण के चलते आग लगी थी. ये कार किसी गणेश नाम के व्यक्ति नाम पर है जो कि भिलाई का रहने वाला है. गणेश ग्राम भिलाई का रहने वाला है. कन्नौद थाना टीआई तहजीब काजी ने बताया आग लगने की सूचना के बाद डायल 112 को मौके पर भेजा गया था.

ये भी पढे़ं- Bhopal: नौवीं की छात्रा ने लगाई फांसी, कूलर के सामने सोने को लेकर भाई से हुआ था झगड़ा

बीते रविवार को भी हुआ था हादसा

बीते रविवार को भी देवास से सड़क हादसे की खबर सामने आई थी. जिले के भौंरासा टोल टैक्स के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए देवास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Exit mobile version