Ladli Laxmi Yojana: एमपी की बेटियों के खाते में आएंगे 1.43 लाख रुपए, जानें कैसे मिलेगा इस योजना का फायदा
सुमित तिवारी
ladli laxmi yojana
मध्य प्रदेश में बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने, उनके आगे बढ़ने में मदद करने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना को लॉन्च किया था.मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत बेटियों को 21 साल की होने तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक मदद प्रदान करेगी. यानी कि जब आपकी बेटी 21 साल की होगी तब तक वह लखपति बन चुकी होगी. पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की इस योजना के तहत 1,18,000 रुपये दिए जाते थे लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1,43,000 रुपये कर दिया गया.इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार लाना, बेटियों के जन्म को लेकर समाज में सकारात्मक सोच लाना. कन्या भ्रूण हत्या को रोकना.छठी कक्षा में प्रवेश पर 2000 रुपए, 9वीं में 4000 रुपए, 11वीं में 6000 रुपए और 12वीं में भी 6000 रुपए की राशी प्रदान की जाती है. इसके बाद ग्रेजुएशन या कम से कम दो वर्ष के प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश लेने पर 25,000 रुपए दो किस्तों (कोर्स के पहले और अंतिम वर्ष) में दिए जाते हैं. अंत में 21 साल की आयु पूरी होने पर 1 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है.1 जनवरी, 2006 या उसके बाद जन्मी बेटियां इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र होंगी. बेटी का पंजीकरण किसी नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में करवाना अनिवार्य है. बेटी के माता-पिता मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी होने चाहिए. माता-पिता आयकर दाता नहीं होने चाहिए. इतना ही नहीं पिता-माता दो या उससे कम बच्चे होने चाहिए. इस योजना का लाभ केवल इन शर्तों को पूरा करने वाले ही उठा सकत हैं. इस योजना का लाभ केवल तभी उठाया जा सकता है, जब दूसरे बच्चे के जन्म के बाद परिवार नियोजन के उपाय अपनाए गए हों. यदि पहला बच्चा बेटी है, तो परिवार नियोजन के उपाय अपनाए बिना भी लाभ लिया जा सकता है.