Ladli Laxmi Yojana: बेटी को घर की लक्ष्मी कहा जाता है. अगर आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है तो यही बिटिया रानी अपने साथ 1.43 लाख रुपये लेकर आ सकती है. ये संभव होगा मध्य प्रदेश सरकार की खास योजना 'लाडली लक्ष्मी योजना' से, आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं.
MP News: लाडली लक्ष्मी योजना, मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. लाडली बहना योजना के बारे में लोग जानते हैं लेकिन ऐसे बहुत कम लोग हैं जो लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में जानते हैं. इस योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म लेने के साथ ही सरकार बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने लगती है
मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए 2 तरीके से (ऑनलाइन और ऑफलाइन) आवेदन किया जा सकता है. ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत या फिर नगर निगम से योजना का फॉर्म लेना होगा.