‘करोड़ों के कर्ज में डूबा था मैं, पशु सेवा से हुआ चमत्कार…’, इंदौर में शख्स ने 51000 आवारा कुत्तों का करवाया भंडारा

Indore News: एक व्यक्ति ने अपने जन्मदिन पर 51 हजार कुत्तों को भोजन कराने का संकल्प लिया है. सुरेश गुर्जर काफी कर्ज में हो गए थे जिसके बाद उन्होंने पशुओं की सेवा करना शुरू की.
Suresh Gurjar

सुरेश गुर्जर

Indore News: इंदौर में कुत्तों से परेशान होकर इंसानों द्वारा उन पर हमला करने के मामले आए दिन सामने आते रहते है. लेकिन अब एक व्यक्ति ने अपने जन्मदिन पर 51 हजार कुत्तों को भोजन कराने का संकल्प लिया है. शिवसेना मध्य प्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर ने अपने जन्मदिन पर इंदौर शहर के अलग अलग इलाकों में स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाकर अनोखे रूप से अपना जन्मदिन मनाया है. गुर्जर के मुताबिक उनके पास करोड़ों रुपया था, लेकिन समय इतना खराब आया कि वह काफी कर्ज में हो गए थे.

जब से की जानवरों की सेवा तब से…

इसके बाद जब उन्होंने बेजुबानों की सेवा करना शुरू किया तो आज फिर वह आसमान की बुलंदियों पर है. उनका कहना है कि घर में रहने वाले स्वान को तो बेहतर भोजन व्यवस्था मिलती है लेकिन रोड पर रहने वाले स्ट्रीट डॉग को किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं होती है. वह अपनी कार में दूध, बिस्किट टॉस जैसी खाद्य सामग्री रखते है, जहां पर भी स्ट्रीट डॉग दिखाई देता है तुरंत उसके सामने 5 पकवान से भरी पत्तल परोस देते है. उनकी गाड़ी का हॉर्न सुनकर कॉलोनी गली मोहल्ले में रहने वाले तमाम कुत्ते तुरंत दौड़कर आ जाते हैं.

फॉर्म हाउस पर रहते हैं कई कुत्ते

शिवसेना मध्य प्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर ने बताया कि उनके घर और फार्महाउस पर भी कई कुत्ते रहते हैं, जिनकी वह देखभाल करते हैं. उनका मानना है कि जहां घरों में पालतू जानवरों को अच्छा भोजन और देखभाल मिलती है, वहीं सड़कों पर रहने वाले कुत्तों के लिए कोई व्यवस्था नहीं होती. इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी गाड़ी में दूध, बिस्किट, टोस्ट और अन्य खाद्य सामग्री रखकर शहरभर में घूम-घूमकर कुत्तों को खाना खिलाना शुरू किया.

ये भी पढ़ें: मऊगंज में सड़क के निर्माण में धांधली! अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, घटिया निर्माण पर ग्रामीणों में आक्रोश

ज़रूर पढ़ें