Vistaar NEWS

Ashoknagar: इंस्टाग्राम वाले प्यार की चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, युवती से डेढ़ करोड़ की ठगी, 5 साल किया ब्लैकमेल

Ashoknagar SP

अशोकनगर, एसपी

Ashoknagar: बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर दोस्ती और उसके बाद प्यार फिर ठगी की घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई. ठग युवक-युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर मोटी रकम वसूल लेते हैं. ऐसा ही मामला एमपी के अशोकनगर से सामने आया है. अशोकनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को प्रेमजाल में फंसाने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया है.

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार

इस ठगी की वारदात में पुलिस ने आदित्य सिंह तोमर, आयुषी चौहान, आकाश चौहान और आर्यन सोनी को गिरफ्तार किया है. इन सभी आरोपियों के पास से ठगी की रकम से खरीदे गए सोने-चांदी के जेवर, थार रॉक्स कार, स्कूटी, मोबाइल, लैपटॉप और नकदी भी पुलिस ने बरामद की है. इस मामले के बारे में रविवार को एसपी राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है.

एसपी ने दी पूरे मामले की जानकारी

एसपी ने बताया कि पीड़िता ने परिजनों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और ठगी की शिकायत की थी. इस मामले की गंभीरता को देखने हुए कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की थी. आज से करीब 5 साल पहले जब पीड़िता कक्षा 12वीं में पढ़ रही थी और नाबालिग थी तब इस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती आदित्य सिंह तोमर नाम के युवक से हुई थी.

प्रेम जाल में फंसाया और फिर….

पीड़िता को आरोपी ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी और सुनहरे भविष्य का सपना दिखाया. इसके बाद वह युवती को अपने साथी आर्यन सोनी के स्टूडियो ले लगा. यहीं पर आरोपियों ने चोरी-छिपे युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई और अभी तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये वसूल लिए.

ये भी पढ़ें: रतलाम में 6 लाख के बकरों की कार से चोरी, फिल्मी स्टाइल में पुलिसकर्मी ने आरोपियों को पकड़ा, जानें क्या है पूरा मामला

Exit mobile version