रतलाम में 6 लाख के बकरों की कार से चोरी, फिल्मी स्टाइल में पुलिसकर्मी ने आरोपियों को पकड़ा, जानें क्या है पूरा मामला
रतलाम: 6 लाख रुपये के बकरे चोरी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
MP News: (रतलाम से अफसर खान की रिपोर्ट) रतलाम जिले के जावरा थाना क्षेत्र से ईद से पहले ही बकरों की चोरी हुई थी. पुलिस जवान ने फिल्मी स्टाइल में बकरे चोरी करने वालों की कार में छलांग लगाई और अगले शीशे से अंदर पहुंच कर आरोपियों को पकड़ा था. पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया था.
6 लाख के बकरे चोरी
दरअसल, जावरा थाने में एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके कुछ बकरे चोरी हुए हैं और चोरी गए बकरों की कीमत लगभग 6 लाख रुपए से ज्यादा की हैं. तभी पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर एक पुलिस टीम बनाई और आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस की टीम एक कार में आरोपियों को तलाश रही थी, तभी पुलिस टीम के सामने चोरी करने वाली गैंग की कार सामने आ गई.
फिल्मी स्टाइल में आरोपियों को पकड़ा
पुलिस टीम में मौजूद एक पुलिस जवान ने फिल्मी स्टाइल में लगभग 5 फीट दूर से कार के अंदर उछल के छलांग लगाई और आरोपियों की कार में जा पहुंचा. तभी आरोपियों को वहां से कार लेकर भागने का मौका नहीं दिया और दूसरी तरफ से पुलिस के और जवानों ने कार सवार चारों बकरा चोरी करने वाले आरोपियों को धरदबोचा.
ये भी पढ़े: MP के गिद्ध ने 3 देशों का सफर तय किया, 3000 किलोमीटर दूर उज्बेकिस्तान पहुंचा, CM मोहन यादव ने किया था आजाद
बकरे चोरी के लिए इस्तेमाल कार भी बरामद
सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर डीका ने बताया कि जावरा शहर थाने पर एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने एक टीम बनाई और बकरा चोरी के सभी चारों आरोपियों को धरदबोचा हैं और आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए सभी बकरे भी बरामद किए हैं. वहीं, बकरे चोरी को अंजाम देने के लिए जो एक स्विफ्ट कार इस्तेमाल की गई थी, उसे भी जब्त कर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया हैं.